Monday, Jul 20 2026 | Time 15:36 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


फिरोजपुर में 27 अवैध पिस्तौल, गोलाबारूद सहित दो लोग गिरफ्तार

फिरोजपुर 11 सितंबर (वार्ता) पंजाब में फिरोजपुर जोन काउंटर इंटेलिजेंस ने एसएसओसी फाजिल्का के साथ एक संयुक्त अभियान में भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास सीमा पार से संगठित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और 27 अवैध पिस्तौल और 470 कारतूस बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि प्रारंभिक जाँच से पता चला है कि ये हथियार पंजाब में आपराधिक गिरोहों द्वारा इस्तेमाल के लिए एक विदेशी संस्था के माध्यम से पाकिस्तान से मँगवाए हैं। गिरफ्तार आरोपी मंगल सिंह उर्फ़ मंगाली और गुरमीत सिंह अपने विदेशी आकाओं के निर्देश पर आपराधिक समूहों के जमीनी कार्यकर्ताओं तक ये हथियार पहुँचाने की कोशिश कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि आरोपियों के संपर्कों का पता लगाने, इसमें शामिल सभी सदस्यों की पहचान करने और पूरे तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जाँच जारी है। पंजाब पुलिस पंजाब को सुरक्षित रखने के लिए सीमा पार अपराध और संगठित तस्करी नेटवर्क से लड़ने के लिए दृढ़ है।
ठाकुर, उप्रेती
वार्ता
More News

पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा, सीटों पर फैसला राजग की बैठक में होगा

20 Jul 2026 | 2:59 PM

चंडीगढ़ 20 जुलाई (वार्ता) चंडीगढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) ने पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ने का औपचारिक एलान किया है। .

see more..

चंडीगढ़ के कॉलेजों में दूसरी काउंसलिंग शुरू 23 जुलाई से कॉलेज स्तर पर होंगे दाखिले

20 Jul 2026 | 1:47 PM

चंडीगढ़ 20 जुलाई (वार्ता ) चंडीगढ़ के 12 कॉलेजों में बी.कॉम., बी.सी.ए. और बी.बी.ए. पाठ्यक्रमों की पहली काउंसलिंग के बाद खाली बची सीटों को भरने के लिए दूसरी काउंसलिंग शुरू हो गई है। दूसरी काउंसलिंग में चयनित विद्यार्थी सोमवार से फीस जमा कर अपना दाखिला पक्का करा सकेंगे। यदि इसके बाद भी सीटें खाली रहती हैं तो 23 जुलाई से संबंधित कॉलेज अपने स्तर पर दाखिला प्रक्रिया शुरू करेंगे।.

see more..

चंडीगढ़ में झमाझम बारिश से मौसम सुहाना लोगों को गर्मी से राहत

20 Jul 2026 | 1:42 PM

चंडीगढ़, 20 जुलाई (वार्ता ) चंडीगढ़ में सोमवार सुबह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है, जिससे लोगों को उमस और भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने पहले ही 20 जुलाई के बाद बारिश की गतिविधियां बढ़ने का अनुमान जताया था, जो अब सही साबित होता दिखाई दे रहा है। विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है।.

see more..

घोषित अपराधी एक महिला गिरफ्तार

20 Jul 2026 | 8:47 AM

धर्मशाला, 20 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में नूरपुर पुलिस ने दो मामलों में घोषित अपराधी एक महिला को गिरफ्तार किया है।.

see more..

जादू के जरिए सामाजिक जागरूकता का संदेश सम्राट शंकर का चार दिवसीय शो संपन्न

19 Jul 2026 | 8:40 PM

सोनीपत, 19 जुलाई (वार्ता) हरियाणा सूचना जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के सहयोग से जीवीएम गर्ल्स कॉलेज में आयोजित विश्वप्रसिद्ध जादूगर सम्राट शंकर का चार दिवसीय जादू शो शनिवार को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। अमृत काल जागरूकता अभियान के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 5,000 लोगों ने भाग लिया।.

see more..