Monday, May 11 2026 | Time 17:14 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कामेवाल, बघूवाल में पुनर्वास के प्रयास युद्धस्तर पर जारी : पंचाल

कपूरथला, 11 सितंबर (वार्ता) पंजाब के जिला कपूरथला उप-मंडल के बाढ़ प्रभावित गाँवों कामेवाल और बघूवाल में लोगों के पुनर्वास के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं और प्रशासन की टीमें दिन-रात लोगों की सेवा में जुटी हैं।
उपायुक्त अमित कुमार पांचाल ने गुरूवार को बताया कि स्वास्थ्य विभाग और पशुपालन विशेषज्ञों की टीमें कपूरथला उप-मंडल के बाढ़ प्रभावित गाँवों कामेवाल और बघूवाल का लगातार निरीक्षण कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कामेवाल और बघूवाल में डॉक्टरों ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की। लोगों को गंदे पानी और मच्छरों के काटने से होने वाली बीमारियों जैसे डायरिया, डेंगू, चर्म रोग से बचाव के बारे में जागरूक किया गया और दवाइयाँ भी दी गईं। इसके अलावा, पशुपालन विभाग की टीमें लोगों के पशुओं का इलाज भी कर रही हैं और दवाइयाँ वितरित कर रही हैं।
उप जिलाधिकारी कपूरथला मेजर डॉ. इरविन कौर लोगों के घर-घर जाकर उनसे बातचीत कर हर संभव मदद मुहैया करा रही हैं। इसके अलावा, प्रभावित इलाकों में लगातार फॉगिंग भी कराई जा रही है।
ठाकुर, उप्रेती
वार्ता
More News

राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (अंबेडकर) ने शिरोमणि अकाली दल को बिना शर्त समर्थन देने का किया ऐलान

11 May 2026 | 4:40 PM

चंडीगढ़, 11 मई ( वार्ता ) राष्ट्रीय क्रांति पार्टी (अंबेडकर) ने आगामी नगर निगम और विधानसभा चुनावों में शिरोमणि अकाली दल को पूर्ण समर्थन देने का ऐलान किया है। .

see more..

पिहोवा में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल हुए सैनी

11 May 2026 | 4:06 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार को कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित अरुणाय में श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' में शामिल हुए और मंदिर में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।.

see more..

टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत भाजपा चंडीगढ़ ने आयोजित किया विशेष सेवा कार्यक्रम

11 May 2026 | 3:54 PM

चंडीगढ़ 11 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 'टीबी मुक्त भारत' संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत टीबी रोगियों को प्रोटीन युक्त पौष्टिक आहार किट निशुल्क वितरित की गईं, ताकि मरीजों को बेहतर पोषण और स्वास्थ्य सहायता मिल सके।.

see more..

पिहोवा में आयोजित “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री: सैनी

11 May 2026 | 3:42 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा स्थित अरुणाय में श्री संगमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।.

see more..

अमृतसर के गांव सुधार में सरपंच के घर बमनुमा वस्तु से हमला, 50 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप

11 May 2026 | 3:36 PM

अमृतसर, 11 मई (वार्ता) पंजाब में अमृतसर के रामदास क्षेत्र स्थित गांव सुधार में रविवार देर रात स्थानीय सरपंच निशान सिंह के घर पर बम जैसी वस्तु फेंककर हमला किये जाने से इलाके में दहशत फैल गयी। .

see more..