Saturday, Jun 6 2026 | Time 13:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बीमा कंपनियां किसानाें को फसल बर्बाद का मुआवज़ा देने से कर रहीं इंकार : सैलजा

चंडीगढ़, 13 सितंबर (वार्ता) कांग्रेस की महासचिव व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने कहा है कि सिरसा सहित हरियाणा के 12 जिलों में धान की फसल बाढ़ और जलभराव से पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है, लेकिन बीमा कंपनियां इसे नुकसान मानने से साफ इंकार कर रही हैं। जिन किसानों ने पूरी ईमानदारी से फसल बीमा योजना के तहत प्रीमियम भरा था, जब मुआवजा देने की बारी आई तो कंपनियां और सरकार दोनों ही किसानों से मुंह मोड़ रही हैं।
सिरसा सांसद सैलजा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। उन्होंने कहा कि यह किसानों के साथ खुला अन्याय है। बीमा कंपनियों को यह अधिकार किसने दिया कि वे डूबी हुई फसल को नुकसान ही न मानें? उन्होंने सवाल किया कि सरकार इन कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है और आखिर इन्हें मनमानी की छूट क्यों दी जा रही है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि किसान इस विश्वास में प्रीमियम भरते हैं कि विपरीत परिस्थिति में उन्हें मुआवजा मिलेगा, लेकिन भाजपा सरकार और बीमा कंपनियों की मिलीभगत से किसानों को उनके अधिकार से वंचित किया जा रहा है। यह सरकार की किसान विरोधी मानसिकता का जीता-जागता उदाहरण है।
सांसद ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि तुरंत विशेष गिरदावरी करवाई जाए और बर्बाद हुई फसल का उचित मूल्यांकन कर सभी प्रभावित किसानों को बिना देरी मुआवजा दिया जाए। साथ ही बीमा कंपनियों की मनमानी रोकने के लिए सख्त नियम बनाए जाएं और दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी और जब तक प्रभावित किसानों को उनका हक़ नहीं मिल जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर सरकार संकट की घड़ी में किसानों की मदद करने से पीछे हट रही है तो उसे स्वयं को किसान हितैषी कहने का कोई हक नहीं है।
अमित संजय
वार्ता
More News

कांगड़ा घाटी में 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके

06 Jun 2026 | 11:59 AM

कांगड़ा, 06 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा घाटी में शुक्रवार रात 5.0 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किये गये।.

see more..

शांता कुमार ने हिमाचल सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय के धर्मशाला परिसर के लिए फंड जारी करने का किया आग्रह

06 Jun 2026 | 11:10 AM

धर्मशाला, 06 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर के निर्माण के लिए लंबे समय से रुके फंड का मुद्दा उठाने के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल भारद्वाज और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का आभार जताया है।.

see more..

हिमाचल प्रदेश में भूकंप के हल्के झटके

05 Jun 2026 | 11:34 PM

शिमला, 05 जून (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले तथा आसपास के कुछ इलाकों में शुक्रवार की रात मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किये गये।.

see more..

हरित क्रांति के बाद अब बागवानी और एग्री-बिजनेस क्रांति का नेतृत्व करेगा हरियाणा: मुख्यमंत्री सैनी

05 Jun 2026 | 10:02 PM

चंडीगढ़, 5 जून (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि हरियाणा अब हरित क्रांति की तरह बागवानी एवं एग्री-बिजनेस क्रांति का भी नेतृत्व करेगा। विकसित भारत-2047 के लक्ष्य में किसान, युवा, महिलाएं और आधुनिक तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। सरकार का उद्देश्य हरियाणा को बागवानी, एग्री-बिजनेस, कोल्ड चेन, खाद्य प्रसंस्करण और कृषि निर्यात के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाना है।.

see more..

योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

05 Jun 2026 | 10:00 PM

कुरुक्षेत्र, 5 जून (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि योग हमारी सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है, जिसे ऋषि-मुनियों ने मानवता के कल्याण के लिए दिया। आज योग विश्वभर में भारत की सांस्कृतिक शक्ति और जीवनशैली का प्रतीक बन चुका है।.

see more..