Wednesday, Aug 19 2026 | Time 13:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना सही नहीं : धामी

अमृतसर, 13 सितंबर (वार्ता) पंजाब में बाढ़ के बाद किए जा रहे राहत कार्यों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के कुछ सदस्यों द्वारा की जा रही झूठी बयानबाजी का संज्ञान लेते हुए एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने अपील की कि यह समय पीड़ितों का दर्द बांटने का है, राजनीति करने का नहीं।
एसजीपीसी कार्यालय में शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए एडवोकेट धामी ने कहा कि अंतरिम कमेटी के सदस्य जसवंत सिंह पुडैन और कुछ अन्य सदस्य झूठे बयान देकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एसजीपीसी पहले दिन से ही बिना किसी भेदभाव के लोगों को राहत सेवाएँ प्रदान करती रही है, जो संस्था का कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि अंतरिम कमेटी में जसवंत सिंह पुडैन ने जो प्रस्ताव लाया था, वह भेजी गई राहत सेवाओं के खर्च की तुरंत पुष्टि करने का था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अंतरिम कमेटी की बैठक के बाद उन्होंने विभिन्न गुरुद्वारा साहिबों द्वारा किए गए राहत कार्यों और अब तक हुए खर्च का विवरण भी मीडिया के साथ साझा किया है।
एडवोकेट धामी ने कहा कि एसजीपीसी के कुछ सदस्य गुरुद्वारा नानकियाना साहिब संगरूर से राहत सेवाओं के बारे में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि एसजीपीसी द्वारा नियमों से बाहर कोई काम नहीं किया गया है।
उन्होंने कहा कि घग्गर नदी के तटबंध को मजबूत करने के लिए लोगों द्वारा की गई मांग पर एसजीपीसी ने तीन हजार लीटर डीजल के प्रावधान को मंजूरी दी थी, जिसमें से दो हजार लीटर तेल संगत को दिया जा चुका है। इस संबंध में लोगों द्वारा की गई मांग और जिन लोगों तक तेल पहुंचा, उनका विवरण सभी गुरुद्वारा साहिब में उपलब्ध हैं।
उन्होंने कहा कि केवल विरोध के लिए संस्था के कार्यों पर सवाल उठाने से इन सदस्यों को श्रेय नहीं मिलता। यह भी संस्था की व्यवस्था का एक हिस्सा है और वे किए गए कार्यों और नियमों से पूरी तरह अवगत हैं।
ठाकुर , सोनिया
वार्ता
More News

गली क्रिकेट सीजन-4 के विजेता खिलाड़ियों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया

19 Aug 2026 | 1:34 PM

चंडीगढ़, 19 अगस्त (वार्ता) यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की ओर से चंडीगढ़ पुलिस के सहयोग से आयोजित गली क्रिकेट सीजन-4 के बॉयज कैटेगरी की शीर्ष चार टीमों को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित समारोह में नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कुल तीन लाख रुपये की पुरस्कार राशि इंडियन स्ट्रीट प्रीमियर लीग (आईएसपीएल) की ओर से प्रदान की गई।.

see more..
उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

19 Aug 2026 | 1:17 PM

पंचकूला, 19 अगस्त (वार्ता) उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में व्यापक बारिश का पूर्वानुमान जताया है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो सकती है, जबकि दक्षिण-पूर्वी उत्तर प्रदेश में बुधवार को कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 19 अगस्त और फिर 22 अगस्त को काफी भारी से भारी बारिश होने का अनुमान है। 19 अगस्त को कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

see more..

करनाल की बेटी यशिका मैहला ने अमेरिका में सीखी अंतरिक्ष विज्ञान की बारीकियां

19 Aug 2026 | 12:31 PM

करनाल, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल की बेटी और टैगोर स्कूल की 11वीं कक्षा की नॉन मेडिकल छात्रा यशिका मैहला ने अमेरिका में 15 दिन रहकर अंतरिक्ष विज्ञान और मंगल ग्रह से जुड़े मिशन की महत्वपूर्ण जानकारी हासिल की। भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए यशिका का चयन यूनाइटेड स्पेस स्कूल के कार्यक्रम में हुआ था।.

see more..

खेल नीति पर गौरव गौतम ने विपक्ष को दी खुली बहस की चुनौती, कहा- दोनों सरकारों का रिकॉर्ड जनता के सामने रखें

19 Aug 2026 | 11:27 AM

पंचकूला, 19 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश की खेल नीति को लेकर विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए उसे खुले मंच पर बहस की चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार और मौजूदा सरकार के दौरान खेल और खिलाड़ियों के लिए किए गए काम का रिकॉर्ड जनता के सामने रखकर तुलना की जानी चाहिए।.

see more..

चंडीगढ़-मोहाली में रिमझिम बारिश जलभराव के बाद प्रशासन अलर्ट

19 Aug 2026 | 10:46 AM

चंडीगढ़ 19 अगस्त (वार्ता) चंडीगढ़ और मोहाली में बुधवार सुबह से रिमझिम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग की ओर से पहले ही आने वाले दिनों में भारी बारिश होने को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। बारिश को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।.

see more..