Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:02 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


धान का सरकारी खरीद मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित- उपायुक्त

अमृतसर, 15 सितंबर (वार्ता) पंजाब में मंगलवार से धान की सरकारी खरीद शुरू होने जा रही है, जिसके मद्देनजर उपायुक्त श्रीमती साक्षी साहनी ने ज़िले में खरीद व्यवस्थाओं की समीक्षा हेतु सोमवार को ज़िला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, ज़िला मंडी अधिकारी और धान खरीद करने वाली विभिन्न एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक विस्तृत बैठक की।
इस अवसर पर उन्होंने बताया कि ज़िले में धान खरीद के लिए 48 अनाज मंडियाँ अधिसूचित की गई हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने धान का सरकारी खरीद मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया है। धान में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए इसलिए किसान मंडी में केवल सूखा धान ही लाएँ ताकि उन्हें मंडी में इंतज़ार न करना पड़े।
अतिरिक्त उपायुक्त श्री रोहित गुप्ता ने कहा कि धान खरीद के लिए बारदाना जरूरत के अनुसार जिले में पहुंच चुका है, लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर भी हो चुके हैं। इस प्रकार सभी प्रबंध मुकम्मल हैं और हम कल से ही धान की खरीद के लिए तैयार हैं। उन्होंने जिला मंडी अधिकारी श्री अमनदीप सिंह को निर्देश दिए कि धान में नमी को नियंत्रित करने के लिए मंडी के गेट पर ही नमी की जांच की जाए, ताकि केवल सूखा धान ही मंडी में आए। उन्होंने कहा कि नमी को नियंत्रित करने के लिए हमने रात के समय कंबाइन चलाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है, इसलिए इसे भी सख्ती से लागू किया जाए।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

नया बजट पेश करने से पहले पिछले बजट के अधूरे वादों का हिसाब दे मान सरकार : तरुण चुघ

06 Mar 2026 | 8:08 PM

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने शुक्रवार को कहा कि आठ मार्च को नया बजट पेश करने से पहले आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार को पिछले वर्ष के बजट में किये गये वादों और घोषणाओं का पूरा हिसाब पंजाब की जनता के सामने रखना चाहिए। श्री चुघ ने कहा कि मान सरकार ने राज्य में नशे से पीड़ित लोगों का वास्तविक आंकड़ा जुटाने के लिए 150 करोड़ रुपये की लागत से ड्रग गणना कराने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक इस योजना पर एक रुपये का भी खर्च नहीं हुआ। इसी तरह पूरे राज्य में 3000 इंडोर जिम स्थापित करने और 13 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपग्रेड करने की घोषणाएं भी केवल .

see more..

राज्य में अपराध और नशीली वस्तुओं से होने वाली मौतों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही: राणा

06 Mar 2026 | 8:01 PM

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष राणा के. पी. सिंह ने शुक्रवार को पंजाब में बिगड़ती कानून-व्यवस्था की स्थिति और नशीले पदार्थों के बढ़ते चलने के खतरे पर गंभीर चिंता जतायी। उन्होंने कहा कि राज्य में अपराध और ड्रग्स से होने वाली मौतों में चिंताजनक बढ़ोतरी हो रही है, जिससे पूरे पंजाब में परिवारों में गहरी चिंता है।.

see more..

पंजाब में घरेलू, वाणिज्यिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं के लिए बिजली की दरों में कटौती

06 Mar 2026 | 7:58 PM

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) पंजाब के घरों, व्यवसायों और उद्योगों के लिए वित्त वर्ष 2026-27 के लिए बिजली की दरों में सभी श्रेणियों में कटौती की गयी है। घरेलू उपभोक्ताओं के लिए दरों में 1.5 रुपये प्रति यूनिट, वाणिज्यिक उपयोगकर्ताओं के लिए 79 पैसे प्रति यूनिट और औद्योगिक इकाइयों के लिए 74 पैसे .

see more..

जयपुर में नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल

06 Mar 2026 | 7:50 PM

जयपुर 06 मार्च (वार्ता) राजस्थान की राजधानी जयपुर में शुक्रवार को नमाज के दौरान मस्जिद की दीवार गिरने से कई लोग घायल हो गये। .

see more..

'महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम' के तहत 11,700 महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

06 Mar 2026 | 7:49 PM

चंडीगढ़, 06 मार्च (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उद्यमिता की भावना का जश्न मनाने के लिए शुरू किया गया भगवंत मान सरकार का 'महिला उद्यमी सम्मान कार्यक्रम' का पहला चरण दो मार्च से छह मार्च तक पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार और स्व-रोजगार के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को उनकी उपलब्धियों और योगदान के लिए सम्मानित किया गया। प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में 100 महिला उद्यमियों (ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों से) को आत्मनिर्भरता की दिशा में उनके प्रयासों के लिए पहचान मिली।.

see more..