Monday, Aug 17 2026 | Time 15:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


बीएसएफ द्वारा चार तस्कर गिरफ्तार, पिस्तौल, हेरोइन और ड्रोन ज़ब्त

जालंधर 15 सितंबर (वार्ता) सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने पंजाब में चार लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से पिस्तौल, हेरोइन और ड्रोन ज़ब्त किया है।
बीएसएफ के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि खुफिया शाखा की विश्वसनीय सूचनाओं के आधार पर, बीएसएफ के जवानों ने पंजाब सीमा पर तीन अलग-अलग अभियानों में चार अपराधियों को गिरफ्तार किया, उनके पास से ड्रग मनी के साथ एक पिस्तौल और हेरोइन के साथ एक ड्रोन बरामद किया।
प्रवक्ता ने बतया कि रविवार रात, एक विशेष सूचना पर कार्रवाई करते हुए, बीएसएफ के जवानों ने फिरोजपुर के पल्ला मेघा और किल्चे गाँवों के बीच संदिग्ध इलाके में घात लगाकर हमला किया और एक पिस्तौल, तीन कारतूस, 45 ग्राम नशीला पदार्थ, 19,480 रूपये भारतीय मुद्रा, एक मोबाइल और एक बाइक बरामद करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी फिरोजपुर के कामलेवाला गाँव का निवासी है।
एक अन्य घटना में अमृतसर सीमा पर, ड्रोन की गतिविधि पर नज़र रखते हुए, बीएसएफ के जवानों ने मोदे गाँव से सटे इलाके से तीन संदिग्धों को पकड़ा। उनके मकसद और संबंधों का पता लगाने के लिए पूछताछ जारी है।
आज सुबह के समय, अमृतसर सीमा पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने नेस्टा गाँव के एक खेत से एक डीजेआई माविक 3 क्लासिक ड्रोन के साथ एक पैकेट हेरोइन (कुल वजन- 576 ग्राम) बरामद की।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

हरियाली तीज महोत्सव में सजा राजस्थानी संस्कृति का रंग श्रुति चौधरी ने की शिरकत

17 Aug 2026 | 1:45 PM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ राजस्थान परिषद (रजि.) चंडीगढ़ की ओर से सेक्टर-33 स्थित राजस्थान भवन में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। महोत्सव में राजस्थान की लोक संस्कृति, परंपराओं और तीज उत्सव की रंगारंग झलक देखने को मिली। हरियाणा सरकार की महिला एवं बाल विकास कैबिनेट मंत्री श्रुति चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।.

see more..

हाईवे पर आवारा पशुओं की रोकथाम के लिए हरियाणा में राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा अभियान

17 Aug 2026 | 1:27 PM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता ) हरियाणा लोक निर्माण विभाग (भवन एवं सड़कें) ने राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर सड़क दुर्घटनाओं को रोकने तथा यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए राज्यव्यापी सड़क सुरक्षा कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत हाईवे के उन संवेदनशील हिस्सों की पहचान की गई है, जहां आवारा पशुओं और अन्य जानवरों के सड़क पर आने से दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है।.

see more..

अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने सौंपा ज्ञापन

17 Aug 2026 | 11:23 AM

चंडीगढ़ 17 अगस्त (वार्ता ) चंडीगढ़ में विभिन्न स्थानों से चल रही अवैध निजी बसों के संचालन के खिलाफ सीटीयू वर्कर यूनियन ने आज से मोर्चा खोल दिया है। यूनियन की ओर से सीटीयू मैनेजर को ज्ञापन सौंपकर अवैध बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई। यूनियन के महासचिव सतिंदर सिंह ने कहा कि शहर में लंबे समय से अवैध बसों का संचालन बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में यूनियन कई बार संबंधित अधिकारियों को शिकायत दे चुकी है लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।.

see more..

हरियाणा में जमीन सौदों के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति, पीएमएवाई-यू 2.0 के पात्र मकानों पर स्टांप शुल्क 500 रुपये

17 Aug 2026 | 10:21 AM

पंचकूला, 17 अगस्त (वार्ता) हरियाणा सरकार ने जमीन की खरीद-बिक्री में खरीदार, विक्रेता और गवाह की पहचान के लिए स्वैच्छिक आधार प्रमाणीकरण की अनुमति दे दी है। इसके साथ ही एक अलग फैसले में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 (पीएमएवाई-यू 2.0) के तहत पंजीकृत 60 वर्ग मीटर तक के मकानों के हस्तांतरण विलेख पर स्टांप शुल्क घटाकर 500 रुपये प्रति विलेख तय कर दिया गया है।.

see more..

हरियाणा में नए बिजली नियामक प्रमुख की तलाश शुरू, एचईआरसी अध्यक्ष का पद 23 जुलाई से खाली

17 Aug 2026 | 10:16 AM

पंचकूला, 17 अगस्त(वार्ता) हरियाणा सरकार ने राज्य के बिजली क्षेत्र की नियामक संस्था हरियाणा विद्युत नियामक आयोग (एचईआरसी) के नए अध्यक्ष की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के अध्यक्ष का महत्वपूर्ण पद 23 जुलाई, 2026 से खाली है।.

see more..