Wednesday, Apr 22 2026 | Time 10:02 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


लुधियाना के सरकारी स्कूलों के अध्यापकों और कर्मचारियों ने बाढ़ राहत कार्यों में 31.53 लाख रुपये का योगदान दिया

चंडीगढ़, 15 सितंबर (वार्ता) पंजाब में लुधियाना जिले के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों के अध्यापक और स्टाफ़ ने सामूहिक रूप से पंजाब मुख्यमंत्री बाढ़ राहत फंड में 31,53,000 रुपये का योगदान दिया है।
पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस को सोमवार को नंगल में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकेंडरी), लुधियाना श्रीमती डिंपल मदान की अगुवाई में अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल द्वारा यह सामूहिक योगदान औपचारिक रूप से भेंट किया गया। अध्यापकों के इस प्रतिनिधिमंडल में डिप्टी डी ई ओ श्री अमनदीप सिंह, स्टेट स्पोर्ट्स कमेटी मेंबर श्री अजीत पाल और फिजिक्स के लेक्चरार श्री दिनेश मोदी शामिल थे।
हरजोत सिंह बैंस ने अध्यापकों की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा, "हमारे अध्यापकों द्वारा दिया गया यह विशेष योगदान समाज के प्रति उनकी संवेदना और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रदेश के राहत कार्यों में योगदान देकर अध्यापकों ने यह साबित किया है कि क्लासरूम से बाहर भी वे समाज के प्रति समर्पित हैं और यह एकता बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत और पुनर्वास प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगी।"
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

हरियाणा में गुजरात के राज्यपाल ने प्राकृतिक खेती की वकालत की, कहा इससे सुरक्षित होगा भविष्य

21 Apr 2026 | 11:30 PM

भिवानी, 21 अप्रैल (वार्ता) गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड में आयोजित कार्यशाला में प्रदेशभर के शिक्षकों को प्राकृतिक खेती और संस्कारयुक्त शिक्षा का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि रसायनयुक्त खेती से खाद्य पदार्थ जहरीले हो रहे हैं और गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं, ऐसे में प्राकृतिक खेती ही मानव जीवन को बचा सकती है।.

see more..

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कांगड़ा में 153 करोड़ की परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास किए

21 Apr 2026 | 10:24 PM

धर्मशाला, 21 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 153.81 करोड़ रुपये की लागत वाली आठ विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास किए।.

see more..

हिमाचल प्रदेश में आगामी स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा विजयी होगीः जयराम ठाकुर

21 Apr 2026 | 10:17 PM

शिमला, 21 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में आगामी शहरी स्थानीय निकाय और नगर निगम चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है।.

see more..

नारी शक्ति वंदन महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है: बलदेव

21 Apr 2026 | 9:39 PM

नाहन, 21 अप्रैल (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता बलदेव तोमर ने 'नारी शक्ति वंदन विधेयक' को लेकर कांग्रेस एवं विपक्षी गठबंधन की तीखी आलोचना की और कहा कि यह केवल एक विधेयक नहीं है, बल्कि भाजपा की मूल विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।.

see more..

महिला आरक्षण बिल की आड़ में परिसीमन की साजिश-प्रदीप जोगी

21 Apr 2026 | 8:50 PM

भिवानी 21 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में भिवानी शहर जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि महिला आरक्षण बिल की आड़ में देशभर में अपने अनुसार परिसीमन करने की कोशिश की जा रही है।.

see more..