Monday, Sep 7 2026 | Time 14:29 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमेरिकी सेना में दाढ़ी पर प्रतिबंध मामले में भारत तुरंत कूटनीतिक हस्तक्षेप करें: प्रो.ख्याला

अमृतसर, 08 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर से अपील की है कि वे अमेरिकी रक्षा विभाग द्वारा दाढ़ी या चेहरे के बाल रखने संबंधी धार्मिक छूटें रद्द करने के सख्त फैसले से प्रभावित सिख सैनिकों की पीड़ा को दूर करने के लिए तुरंत कूटनीतिक हस्तक्षेप करें।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार को अमेरिका के साथ सरकारी और निजी प्रभाव का प्रयोग करते हुए वहां के सिख सैनिकों के धार्मिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।
प्रो. ख्याला ने पत्र लिखकर बताया कि अमेरिकी युद्ध विभाग द्वारा 30 सितंबर 2025 को पेंटागन की वरिष्ठ नेतृत्व, लड़ाकू कमांडरों और युद्ध एजेंसियों के निदेशकों को जारी नए निर्देशों के अनुसार, विभाग अब 2010 से पहले के मानकों पर लौट रहा है। इसके तहत दाढ़ी या चेहरे के बाल रखने के लिए सामान्य धार्मिक छूटें अब सेना में स्वीकृत नहीं की जायेंगी। मेमोरेंडम के अनुसार, छूट केवल विशेष मामलों में ही दी जायेगी, जिनकी व्यक्तिगत जांच सेना में धार्मिक स्वतंत्रता से संबंधित विभागीय निर्देशों के तहत की जायेगी।
धार्मिक छूट के लिए आवेदन के साथ मान्यता प्राप्त धार्मिक प्राधिकरण से विश्वास का प्रमाण पत्र लगाना आवश्यक होगा, और यह छूट केवल उन्हीं पदों के लिए मान्य होगी, जहां रासायनिक हमलों या अग्निशमन का जोखिम कम हो।
प्रो. ख्याला ने कहा कि यह नया निर्णय धार्मिक अल्पसंख्यकों, विशेषकर सिख सैनिकों के लिए न केवल चिंताजनक है बल्कि उनकी धार्मिक पहचान पर सीधा हमला है, क्योंकि सिख धर्म में दाढ़ी और केश केवल व्यक्तिगत पसंद नहीं बल्कि धार्मिक मर्यादा और पहचान का अभिन्न अंग हैं। किसी सैनिक को अपनी धार्मिक पहचान त्यागने के लिए मजबूर करना मानवाधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता का गंभीर उल्लंघन है।
उन्होंने याद दिलाया कि 2017 में सिख सैनिकों और संगठनों के लंबे संघर्ष के बाद अमेरिकी रक्षा विभाग ने सिखों को दाढ़ी और पगड़ी के साथ सेना में बिना किसी रोक-टोक सेवा करने की अनुमति दी थी। अब 2025 में इस निर्णय को वापस लेना न केवल धार्मिक स्वतंत्रता का हनन है, बल्कि सिखों के ऐतिहासिक योगदान का भी अपमान है।
उन्होंने कहा कि किसी भी सरकारी आदेश से सिख धर्म की पहचान को न दबाया जा सकता है और न ही घटाया जा सकता है। दुनिया भर के सिख अपनी पहचान और विश्वास की रक्षा के लिए एकजुट होकर आवाज उठा रहे हैं, क्योंकि दाढ़ी और पगड़ी केवल प्रतीक नहीं, बल्कि सिख अस्तित्व की मूल पहचान हैं। प्रो ख्याला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और विदेश मंत्री जयशंकर से अमेरिकी सरकार से बातचीत कर सिख सैनिकों के धार्मिक अधिकार बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की अपील की।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

जालंधर के लसूरी मोहल्ले में महिला से बालियां झपटीं, मामला दर्ज

07 Sep 2026 | 2:03 PM

जालंधर, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर के लसूरी मोहल्ले में सोमवार को दो अज्ञात व्यक्तियों ने बातचीत में उलझाकर एक महिला से उसकी बालियां कथित तौर पर झपट लीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। .

see more..

पंजाब, हरियाणा में अगले सात दिनों में हल्की बारिश का अनुमान

07 Sep 2026 | 1:59 PM

पंचकूला, 07 सितंबर (वार्ता) मौसम विज्ञान विभाग ने 13 सितंबर तक पंजाब और हरियाणा के लिए भारी बारिश की कोई चेतावनी जारी नहीं की है, इन सात दिनों में केवल हल्की बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग के सोमवार सुबह आठ बजे जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में कहीं-कहीं या छिटपुट बारिश के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का अनुमान है। उत्तराखंड में सात सितंबर को और फिर 10 से 12 सितंबर के बीच व्यापक बारिश होने के आसार हैं और इन अवधि के दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश भी हो सकती है। सात दिन के अनुमान से पता चलता है कि हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में सात से 10 सितंबर के बीच कहीं-कहीं बारिश होगी और उसके बाद 11 से 13 सितंबर के बीच छिटपुट बारिश होगी।

see more..

सरकार की चिट्ठी किसान मोर्चे के हाथ में आने और जांच के बाद ही तय होगी रणनीति : परमिंदर पटियाला

07 Sep 2026 | 1:59 PM

चंडीगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर जारी किसान मोर्चे को लेकर किसान यूनियन नेता परमिंदर पटियाला ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार की चिट्ठी किसानों के हाथ में नहीं पहुंच जाती और किसान उसे पढ़कर उसमें दिए गए सभी बिंदुओं की पूरी तरह जांच नहीं कर लेते, तब तक मोर्चे को लेकर किसी भी तरह का फैसला नहीं लिया जाएगा।.

see more..

चंडीगढ़ महिला कांग्रेस ने नगर निगम चुनाव के लिए की तैयारी तेज

07 Sep 2026 | 1:26 PM

चंडीगढ़, 07 सितंबर (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में दिसंबर 2026 में प्रस्तावित नगर निगम चुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में सेक्टर-35 स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की संगठनात्मक एवं चुनावी बैठक आयोजित की गई। बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस. लक्की और अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा विशेष रूप से शामिल हुईं।.

see more..

अमृतसर में 15 पिस्तौल और पांच किलोग्राम हेरोइन बरामद, दो गिरफ्तार

07 Sep 2026 | 1:17 PM

अमृतसर, 07 सितंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..