More News06 Sep 2026 | 9:02 PMभिवानी 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के बवानी खेड़ा संयुक्त निर्माण मजदूर मोर्चा हरियाणा के आह्वान पर निर्माण मजदूरों ने बवानी खेड़ा स्थित गुलाब सिंह पार्क के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। मजदूरों ने 15 माह से बंद पोर्टल खोलने, रद्द किए गए 95 प्रतिशत मजदूरों के पंजीकरण बहाल करने, मनरेगा का पुराना कानून लागू करने, आवास योजना, छात्रवृत्ति और बीपीएल कार्ड की सुविधाएं बहाल करने की मांग उठाई।.
see more.. 06 Sep 2026 | 9:01 PMशिमला, 06 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक छात्रों को जापान इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर-2026 के लिए वर्चुअल रूप से रवाना किया और कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने की प्रक्रिया में है।.
see more.. 06 Sep 2026 | 7:02 PMयमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आगामी चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ना, धान, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।.
see more.. 06 Sep 2026 | 6:56 PMयमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही।.
see more.. 06 Sep 2026 | 6:10 PMचंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत हारट्रॉन द्वारा आयोजित सफल कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।.
see more..