Monday, Sep 7 2026 | Time 02:31 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


डीओए, सीएनआई, क्रिसमस पर मसीही चेतना यात्रा का आयोजन करेगी

अमृतसर, 09 अक्टूबर (वार्ता) क्रिसमस के सार्वभौमिक संदेश और इसे दुनिया भर के लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए, डायोसिस ऑफ़ अमृतसर, चर्च ऑफ़ नार्थ इंडिया (सीएनआई), इस वर्ष क्रिसमस से पहले मसीही चेतना यात्रा का आयोजन करेगी।
अमृतसर डायोसिसन ट्रस्ट एसोसिएशन के सचिव, डेनियल बी दास ने गुरुवार को बताया कि मसीही चेतना यात्रा डायोसिस के क्रिसमस समारोहों का एक वार्षिक कार्यक्रम है, जिसमें सभी धर्मों के लोग शामिल होते हैं। उन्होंने कहा, “मसीही चेतना यात्रा का उद्देश्य सर्वधर्म सद्भाव को बढ़ावा देना और प्रेम, शांति और एकता का संदेश फैलाना है। यह यात्रा विभिन्न पृष्ठभूमि के लोगों को क्रिसमस की भावना का जश्न मनाने के लिए एक साथ लाती है और भाईचारे, करुणा और दया के महत्व की याद दिलाती है। ”
इसी भावना के अनुरूप, डायोसिस की माझा सेवक संघ की टीम ने आगामी क्रिसमस समारोहों की योजना बनाने और तैयारी करने के लिए बैठक की। बैठक के दौरान, सदस्यों ने विभिन्न आउटरीच गतिविधियों, गायन मंडलियों के प्रदर्शनों, धर्मार्थ कार्यक्रमों और सामुदायिक संगति कार्यक्रमों पर चर्चा की, जो क्रिसमस की पहचान, आशा, शांति और आनंद के सच्चे संदेश को फैलाने के लिए बनाये थे। इन पहलों का उद्देश्य लोगों को एक साथ लाना और सामुदायिकता और विश्वास की भावना को बढ़ावा देना है। द राइट रेवरेंड मनोज चरन, बिशप, डायोसिस ऑफ़ अमृतसर, चर्च ऑफ नॉर्थ इंडिया, ने कहा, “आइए इस क्रिसमस के मौसम में प्रेम, शांति और आनंद का संदेश फैलायें।”
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

सुक्खू ने जापान एक्सपोज़र विज़िट के लिए 44 इंजीनियरिंग छात्रों को किया रवाना

06 Sep 2026 | 9:01 PM

शिमला, 06 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक छात्रों को जापान इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर-2026 के लिए वर्चुअल रूप से रवाना किया और कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने की प्रक्रिया में है।.

see more..

गन्ना, धान और बिजली के मुद्दों को लेकर यमुनानगर में होगी महापंचायत: राकेश टिकैत

06 Sep 2026 | 7:02 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आगामी चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ना, धान, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।.

see more..

नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ी

06 Sep 2026 | 6:56 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही।.

see more..

हरियाणा में कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन, 1,720 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

06 Sep 2026 | 6:10 PM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत हारट्रॉन द्वारा आयोजित सफल कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।.

see more..

बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने की करोड़ों रुपये की घोषणाएं

06 Sep 2026 | 6:01 PM

चंडीगढ़ 6 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा के बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित 'विकास संकल्प जनसभा' में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कपूर वाल्मीकि की मांगों से आगे बढ़कर करोड़ों रुपये की कई नयी परियोजनाओं की घोषणा की।.

see more..