Saturday, Dec 13 2025 | Time 10:28 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ , हथियारों सहित चार तस्कर गिरफ्तार

चंडीगढ़ 30 अक्टूबर (वार्ता) पंजाब में एसएएस नगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक अवैध हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से पांच पिस्तौल,
दो वाहन और दो लाख रुपये बरामद किये गये।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने गुरुवार को कहा कि आरोपियों की पहचान दानवीर, बंटी, सिकंदर शेख और कृष्ण कुमार उर्फ हैप्पी गुज्जर के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि मुख्य आरोपी दानवीर, जो हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में सक्रिय पपला गुज्जर गिरोह का सहयोगी है, बंटी के साथ हैप्पी गुज्जर और सिकंदर शेख को हथियार पहुंचाने आया था।
श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में पुलिस थाना सदर खरड़, एसएएस नगर में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। आगे की जांच जारी है, ताकि उसके संबंधों का पता लगाया जा सके और पूरे नेटवर्क को ध्वस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस संगठित आपराधिक गिरोहों को खत्म करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

राहुल गांधी के वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सैनी ने कसा तंज

12 Dec 2025 | 7:31 PM

पंचकूला 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी और चुनावी धांधली को लेकर उठाये जा रहे मुद्दों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों से यह साफ झलकता है कि आने वाले समय में उनका कोई ‘दीपक जलता हुआ दिखाई नहीं देता।’ .

see more..

नायब सरकार ने दी ग्रामीण विकास को रफ्तार : अरविंद शर्मा

12 Dec 2025 | 7:22 PM

सोनीपत, 12 दिसंबर (वार्ता) सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार ग्रामीण विकास को निरंतर रफ्तार देने का काम कर रही है। सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से लेकर किसानों के सामाजिक, आर्थिक संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों से किसान वर्ग में संतुष्टि का भाव है। .

see more..

होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा

12 Dec 2025 | 7:20 PM

होशियारपुर 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर के जिला उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को कहा कि होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा है और गो-सोलर परियोजना को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क के साथ एकीकृत करने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है। .

see more..

अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी हैवानियत से भरा कृत्य : औजला

12 Dec 2025 | 7:09 PM

अमृतसर 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘हैवानियत से भरा हुआ कृत्य’ करार दिया है। .

see more..

पंजाब में स्कूलों को बम की धमकियां राज्य की शांति के ख़िलाफ़ बड़ी साज़िश : प्रो ख्याला

12 Dec 2025 | 6:48 PM

अमृतसर, 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने शुक्रवार को अमृतसर के स्कूलों को भेजी गई बम धमकी वाली ईमेलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। .

see more..