Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:06 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सोनीपत में बुजुर्ग पति की सिर में ईंट मारकर पत्नी ने की हत्या

सोनीपत, 03 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना उपमंडल के गांव सराय नामदाखां में बुजुर्ग सुरेश (62) की पत्नी ने सिर में ईंटों से वार करके हत्या कर दी।
महिला वारदात को अंजाम देकर मौक़ा से फरार हो गई। इस पूरी घटना को पड़ोसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर ली। वीडियो में पति घर के आंगन में पड़ा हुआ दिख रहा है। पत्नी पास ही चारपाई पर बैठकर अपने बालों में कंघी करते हुए कंघी से पति पर वार कर रही है।
मृतक की पहचान गोहाना के सराय नामदाखां निवासी सुरेश (62) के रूप में हुई है। पड़ोसियों ने बताया कि रविवार रात को सुरेश का अपनी पत्नी पूनम के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। महिला की तलाश की जा रही है। पड़ोसियों और परिवार ने क्या कहा
डेली मारपीट करती थी पत्नी: पड़ोसी राजू ने बताया कि रविवार रात को सुरेश और पूनम के बीच झगड़ा हुआ था, और पूनम ने सुरेश के साथ मारपीट भी की थी।
आज सुबह फिर से दोनों में झगड़ा हुआ और सुबह करीब 6:30 बजे सुरेश की मौत हो गई। मैंने इसका वीडियो भी बनाया था, तब सुरेश जिंदा था। उन्होंने तुरंत पुलिस को फोन किया। पूनम अक्सर छोटी-छोटी बातों पर सुरेश के साथ मारपीट करती थी।
दोनों घर पर अकेले रहते थे: दूसरे पड़ोसी कृष्ण ने बताया कि सुरेश और पूनम की दो बेटियां हैं। इन्होंने एक बेटी अपनी बहन को गोद दे रखी है। दूसरी बेटी की शादी हो चुकी है। हमें नहीं पता कि वह कहां रहती है। दोनों बुढ़ापा पेंशन लेते थे। दोनों घर पर अकेले ही रहते थे।
सुरेश के भाई पूरन ने बताया कि हमारे पास फोन आया था कि सुरेश की मौत हो गई है। अब अपने घर से चल पड़े थे। तभी हमें पता चला कि सुरेश को उसकी पत्नी पूनम ने ही उसे मारा है। फिलहाल सुरेश कुछ नहीं करता था। पहले ऑटो चलाया करता था। पड़ोसियों ने बताया कि पूनम ने सुरेश को ईंट मारी है।
एसीपी मलकीत सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सिटी थाना पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। सुरेश पर ईंट से हमला किया गया था और कंघी पर भी खून के निशान मिले हैं। सुरेश की छाती पर लात-घूंसे मारने के निशान हैं और सिर के पीछे भी चोट लगी है। महिला को पकड़ने के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं।
पड़ोसी राजू ने जो वीडियो रिकॉर्ड किया है वह एक मिनट 35 सेकेंड का है। वीडियो में सुरेश आंगन में बेसुध पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है जबकि पूनम गुस्से में अपने बालों में कंघी करते हुए उसे कुछ कह रही है। पूनम सुरेश के माथे पर लगातार नौ बार कंघी मारती है और कहती है,“बता, नहीं तो ईंट मार दूंगी तेरे को, देख कितना बेशर्म हो रहा है।"
इसके बाद पूनम खड़ी होकर सुरेश को थप्पड़ मारती है और कहती है,“बुला ले जिसे बुलाना है, तुझे जिंदा नहीं बख्शृंगी।” फिर पूनम कमरे की तरफ जाती है, वापस आती है और फिर सुरेश को थप्पड़ मारती है। इसके बाद वह सुरेश के सिर पर लात मारती है, ‘मर जा’ कहती है और चारपाई पर बैठ जाती है। तभी सुरेश तड़पने लगता है।
सं संजय
वार्ता
More News

राहुल गांधी के वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सैनी ने कसा तंज

12 Dec 2025 | 7:31 PM

पंचकूला 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी और चुनावी धांधली को लेकर उठाये जा रहे मुद्दों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों से यह साफ झलकता है कि आने वाले समय में उनका कोई ‘दीपक जलता हुआ दिखाई नहीं देता।’ .

see more..

नायब सरकार ने दी ग्रामीण विकास को रफ्तार : अरविंद शर्मा

12 Dec 2025 | 7:22 PM

सोनीपत, 12 दिसंबर (वार्ता) सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार ग्रामीण विकास को निरंतर रफ्तार देने का काम कर रही है। सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से लेकर किसानों के सामाजिक, आर्थिक संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों से किसान वर्ग में संतुष्टि का भाव है। .

see more..

होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा

12 Dec 2025 | 7:20 PM

होशियारपुर 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर के जिला उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को कहा कि होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा है और गो-सोलर परियोजना को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क के साथ एकीकृत करने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है। .

see more..

अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी हैवानियत से भरा कृत्य : औजला

12 Dec 2025 | 7:09 PM

अमृतसर 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘हैवानियत से भरा हुआ कृत्य’ करार दिया है। .

see more..

पंजाब में स्कूलों को बम की धमकियां राज्य की शांति के ख़िलाफ़ बड़ी साज़िश : प्रो ख्याला

12 Dec 2025 | 6:48 PM

अमृतसर, 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने शुक्रवार को अमृतसर के स्कूलों को भेजी गई बम धमकी वाली ईमेलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। .

see more..