Saturday, Dec 13 2025 | Time 09:01 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कांग्रेस ने दलित वर्गों का अपमान किया, देश से माफी मांगे: तरुण चुघ

चंडीगढ़, 03 नवंबर (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने सोमवार को कांग्रेस पार्टी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछड़े समाज और वंचित वर्गों का घोर अपमान किया है।
श्री चुघ ने कहा कि जिस तरह से पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने चुनाव प्रचार के दौरान तरनतारन में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह का अपमान किया, वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है। उन्होने मांग की कि इस अमर्यादित टिप्पणी के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी को देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा दलितों और वंचित वर्गों का केवल राजनीतिक उपयोग किया है, लेकिन उनके उत्थान के लिए कभी कोई ठोस काम नहीं किया। कांग्रेस का इतिहास दिखाता है कि यह पार्टी केवल वोट बैंक की राजनीति करती आई है और जिनके नाम पर राजनीति की, उन्हीं का सबसे ज़्यादा अपमान किया है।
श्री चुघ ने कहा कि श्री वड़िंग की टिप्पणी केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि पूरे देश का अपमान है। उन्होंने कहा कि “यह बयान राष्ट्र के स्वाभिमान को ठेस पहुंचाने वाला है और कांग्रेस को इसके लिए शर्मिंदा होकर देश से माफी मांगनी चाहिए।”
ठाकुर संजय
वार्ता
More News

राहुल गांधी के वोट चोरी जैसे मुद्दों पर सैनी ने कसा तंज

12 Dec 2025 | 7:31 PM

पंचकूला 11 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी और चुनावी धांधली को लेकर उठाये जा रहे मुद्दों पर तंज कसते हुए कहा कि उनके बयानों से यह साफ झलकता है कि आने वाले समय में उनका कोई ‘दीपक जलता हुआ दिखाई नहीं देता।’ .

see more..

नायब सरकार ने दी ग्रामीण विकास को रफ्तार : अरविंद शर्मा

12 Dec 2025 | 7:22 PM

सोनीपत, 12 दिसंबर (वार्ता) सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व की सरकार ग्रामीण विकास को निरंतर रफ्तार देने का काम कर रही है। सडक़ों के सुदृढ़ीकरण से लेकर किसानों के सामाजिक, आर्थिक संरक्षण को लेकर किए जा रहे प्रयासों से किसान वर्ग में संतुष्टि का भाव है। .

see more..

होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा

12 Dec 2025 | 7:20 PM

होशियारपुर 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में होशियारपुर के जिला उपायुक्त आशिका जैन ने शुक्रवार को कहा कि होशियारपुर जिला पंजाब के नवीकरणीय ऊर्जा परिवर्तन में अग्रणी बनकर उभरा है और गो-सोलर परियोजना को कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) नेटवर्क के साथ एकीकृत करने वाला राज्य का पहला जिला बन गया है। .

see more..

अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी हैवानियत से भरा कृत्य : औजला

12 Dec 2025 | 7:09 PM

अमृतसर 12 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस सांसद गुरजीत सिंह औजला ने शुक्रवार को अमृतसर के 15 स्कूलों को मिली धमकी की कड़ी निंदा करते हुए इसे ‘हैवानियत से भरा हुआ कृत्य’ करार दिया है। .

see more..

पंजाब में स्कूलों को बम की धमकियां राज्य की शांति के ख़िलाफ़ बड़ी साज़िश : प्रो ख्याला

12 Dec 2025 | 6:48 PM

अमृतसर, 12 दिसंबर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने शुक्रवार को अमृतसर के स्कूलों को भेजी गई बम धमकी वाली ईमेलों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति लगातार बिगड़ रही है। .

see more..