Tuesday, Dec 16 2025 | Time 15:14 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


चंडीगढ़ में होटल मालिक की कोठी पर फायरिंग

चंडीगढ़ 05 नवंबर (वार्ता) केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सेक्टर 38सी स्थित कोठी नंबर 2176 में बुधवार को अज्ञात व्यक्तियों के गोलीबारी करने का मामला सामने आया है।
गोलीबारी की सूचना मिलते ही क्षेत्र के थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामदयाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गये और पूरे इलाके की नाकाबंदी कर दी गयी।
थाना प्रभारी रामदयाल ने बताया कि अज्ञात बदमाशों ने कोठी पर लगातार चार राउंड फायरिंग की। गोलीबारी में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जिस कोठी पर फायरिंग हुई, वह मनजीत नामक व्यक्ति की है, जो मोहाली में रीजेंटा होटल का मालिक है।
उन्होंने बताया कि फायरिंग की वजह का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने इलाके के सभी प्रवेश और निकास मार्गों पर नाकाबंदी कर दी है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि फायरिंग डराने-धमकाने के लिए की गयी थी या किसी पुरानी रंजिश का नतीजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की तलाश में विशेष टीमें गठित की गयी हैं।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पर्यटन व्यय में पारदर्शिता की मांग, उप-समिति से तत्काल समीक्षा का आग्रह

16 Dec 2025 | 2:27 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) चंडीगढ़ में प्रशासक की सलाहकार परिषद की कला, संस्कृति, पर्यटन एवं विरासत संरक्षण संबंधी वैधानिक समिति के अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान पर्यटन संवर्धन पर किए गए व्यय में पारदर्शिता और जवाबदेही के अभाव पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि सार्वजनिक धन के उपयोग का स्पष्ट विवरण न होना चिंताजनक है।.

see more..

ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

16 Dec 2025 | 12:24 PM

कैथल, 15 दिसंबर (वार्ता) हरियाणा में कैथल जिला पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर युवाओं से लाखों रुपये की ठगी करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।.

see more..

मोहाली में मैच से कुछ मिनट पहले कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरीया को गोली मार कर हत्या

15 Dec 2025 | 10:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) मोहाली में सोमवार को एक कबड्डी मैच के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर मैच को प्रोमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बालाचौरीया की हत्या कर दी। यह घटना शाम करीब 5.30 बजे सेक्टर 82 के एक मैदान में हुई, जहां एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, मैच चल रहा था तभी गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, जिससे खिलाड़ी और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग की आवाज़ मैच की लाइव रिकॉर्डिंग में भी कैद हो गई। बालाचौरीया को सिर और चेहरे पर गोली लगी और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मीदीदो.

see more..

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..