Monday, Dec 15 2025 | Time 17:21 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाशोत्सव के अवसर पर लाखों श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

अमृतसर 05 नवंबर (वार्ता) प्रथम गुरु, गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका और श्रद्धा व्यक्त की।
इस अवसर पर, सचखंड श्री हरमंदिर साहिब, श्री अकाल तख्त साहिब और गुरुद्वारा बाबा अटल राय साहिब जी और अन्य गुरुद्वारों में दीपमाला भी प्रज्ज्वलित की गयी। इस बीच, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में श्री अखंडपाठ साहिब के भोग डाले।
इस अवसर पर, श्री हरमंदिर साहिब के हजूरी रागी भाई गुरदेव सिंह के जत्थे द्वारा दिव्य गुरबाणी कीर्तन किया गया। भाई प्रेम सिंह द्वारा अरदास की गयी और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के ग्रंथी सिंह साहिब ज्ञानी परविंदरपाल सिंह द्वारा पवित्र हुक्मनामा का पाठ किया गया।
गुरुद्वारा श्री मंजी साहिब दीवान हॉल में गुरमत समागम के दौरान प्रचारक ढाडी और कवि जत्थों ने गुरु का इतिहास सुनाया और कवि दरबार में कवियों ने कविताओं के माध्यम से गुरु का गुणगान किया।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

आई.आई.टी रोपड़ के सहयोग से महत्वपूर्ण जल अध्ययन के लिए 1.61 करोड़ रुपये मंजूर: चीमा

15 Dec 2025 | 4:59 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में पानी की समस्याओं को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को जल संसाधनों और सीपेज के पैटर्नों के बारे में 1.61 करोड़ रुपये के सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की। .

see more..

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:47 PM

कपूरथला 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कपूरथला जिले में 15 से 22 दिसंबर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ किया ।.

see more..

बीकेयू (दोआबा) ने फगवाड़ा शुगर मिल के संचालन की अनुमति देने का फैसला किया

15 Dec 2025 | 4:40 PM

फगवाड़ा 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय किसान संघ (दोआबा) ने लंबे समय से गन्ने का बकाया भुगतान लंबित होने के बावजूद किसानों के व्यापक हित में फगवाड़ा चीनी मिल को संचालन जारी रखने की अनुमति देने का सोमवार को निर्णय लिया।.

see more..

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने बढ़ती जनसंख्या ओर प्रदूषण पर जताई चिंता

15 Dec 2025 | 4:22 PM

धर्मशाला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने देश में बढ़ती जनसंख्या, प्रदूषण, गरीबी एवं बेरोजगारी पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र की राजधानी दिल्ली एक विषाक्त गैस चैंबर में तब्दील हो चुकी है।.

see more..

पंजाब यूथ कांग्रेस ने सिटीजन सेफ्टी एंड जस्टिस हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की

15 Dec 2025 | 3:59 PM

जालंधर 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के जालंधर में लगातार बिगड़ती कानून-व्यवस्था के बीच पंजाब यूथ कांग्रेस के सचिव एवं समाजसेवी अंगद दत्ता ने सोमवार को सिटीजन सेफ्टी एंड जस्टिस हेल्पलाइन शुरू करने की घोषणा की।.

see more..