Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


प्रकाश पर्व पर भगवंत मान ने श्री हरमंदिर साहिब में मत्था टेका

अमृतसर, 5 नवंबर (वार्ता) श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के पवित्र अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका।
मुख्यमंत्री ने कहा, "मैंने अटल श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे श्रद्धा और आदर के साथ सिर झुकाकर अरदास की कि सरकार का हर कदम पंजाब को देश का अग्रणी राज्य बनाने और यहां के लोगों की भलाई के लिए समर्पित हो।"
मुख्यमंत्री ने सभी पंजाबियों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि केवल सिख ही नहीं, बल्कि हर पंजाबी इस पवित्र स्थान पर आकर महान गुरु साहिबानों की कृपा और आशीर्वाद प्राप्त करता है। प्रकाश पर्व के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु गुरु घर में नतमस्तक हो रहे हैं।
करतारपुर गलियारा खोले जाने के संबंध में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार को करतारपुर गलियारा खोल देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संगत की भावनाओं का सम्मान करते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को इस गलियारे को खोलने की प्रक्रिया तुरंत शुरू करनी चाहिए, ताकि श्रद्धालु श्री गुरु नानक देव जी के चरण-स्पर्श से पवित्र उस स्थान के दर्शन कर सकें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए जाने वाली संगत मात्र चार घंटों में वापस लौट आती है, इसलिए इसे बंद रखने का कोई तर्क नहीं बनता। उन्होंने कहा कि जब सिख संगत का जत्था पाकिस्तान जा चुका है, तो करतारपुर गलियारा खोलने में भी अब कोई देरी नहीं होनी चाहिए।
ठाकुर जितेन्द्र
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..