Monday, Dec 15 2025 | Time 16:21 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पाकिस्तान का हिंदू श्रद्धालुओं को रोकना सिख धर्म के सिद्धांतों और सांझी विरासत का अपमान : प्रो. ख्याला

अमृतसर, 05 नवम्बर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 556वें प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान जाने वाले सिख जत्थे के साथ हिंदू श्रद्धालुओं को वाघा बॉर्डर पर रोके जाने की घटना को निंदनीय, दुखद और गुरु मर्यादा के विपरीत कदम बताया है।
प्रो ख्याला ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तान द्वारा सिख जत्थे के साथ जाने वाले हिंदू श्रद्धालुओं को सीमा पार करने से रोकना धार्मिक स्वतंत्रता और मानव अधिकारों का खुला उल्लंघन है। जिन हिंदू श्रद्धालुओं के पासपोर्ट पर " हिन्दू " स्पष्ट रूप से दर्ज था और जिन्हें बाकायदा वीज़ा जारी किया जा चुका था, उन्हें आख़िरी पल पर वाघा बॉर्डर पर रोकना केवल कुछ हिंदू श्रद्धालुओं का अपमान नहीं, बल्कि सिख और हिंदू समुदायों के बीच मौजूद आध्यात्मिक और सांस्कृतिक एकता पर सीधा वार है।
प्रो. ख्याला ने कहा कि यह कदम "ऑपरेशन सिंदूर" के बाद पाकिस्तान द्वारा सिख–हिंदू एकता को कमजोर करने की नई साज़िश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक देव जी किसी एक धर्म या समुदाय के नहीं, बल्कि पूरी मानवता के गुरु हैं।उन्होंने केंद्र सरकार और विदेश मंत्रालय से मांग की है कि इस धार्मिक असहिष्णुता के मामले का गंभीर संज्ञान लिया जाए और पाकिस्तान के विरुद्ध कूटनीतिक स्तर पर कड़ी कार्रवाई की जाए।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

जालंधर के 11 स्कूलों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

15 Dec 2025 | 2:57 PM

जालंधर 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में जालंधर के 11 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी वाले ईमेल मिलने से अफरा-तफरी फैल गयी।.

see more..

हमीरपुर में मंगलवार को नशा विरोधी मेगा वॉकाथॉन में हजारों लोग होंगे शामिल

15 Dec 2025 | 2:31 PM

हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश), 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल सरकार की नशा विरोधी मुहिम के तहत प्रदेश पुलिस ने मंगलवार को यहां मेगा वॉकाथॉन का आयोजन किया है जिसमें लगभग 10,000 लोग, जिसमें छात्र और युवाओं के भाग लेने की उम्मीद है। .

see more..

सिख शहीदों की स्मृति में 22 दिसंबर को जालंधर में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन: रंधावा

15 Dec 2025 | 2:03 PM

जालंधर, 15 दिसंबर (वार्ता) भारतीय क्रांतिकारी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआई) की पंजाब राज्य समिति सिख शहीदों की स्मृति में 22 दिसंबर को ‘देश भगत यादगार जालंधर’ के ग़दरी शहीद विष्णु गणेश पिंगले हॉल में राज्य स्तरीय संगोष्ठी का आयोजन कर रही है। .

see more..

श्री गुलाब चंद कटारिया ने पूर्व राज्यपाल शिवराज पाटिल को पुष्पांजलि अर्पित की

15 Dec 2025 | 1:48 PM

चंडीगढ़,15 दिसंबर ( वार्ता) पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सोमवार को पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री तथा पंजाब के पूर्व राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक शिवराज पाटिल के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..

हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप, ऊपरी इलाकों में हल्के हिमपात के आसार

15 Dec 2025 | 1:30 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश में शीतलहर का प्रकोप जारी है और तापमान में तेज़ी से गिरावट आ रही है। .

see more..