Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:07 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मध्य प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर सिख समुदाय से योग्य प्रतिनिधि की नियुक्ति की जाए — प्रो. ख्याला

अमृतसर 09 नवम्बर (वार्ता) पंजाब प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो. सरचंद सिंह ख्याला ने रविवार को मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष पद पर सिख समुदाय से किसी योग्य, शिक्षित और सामाजिक रूप से सक्रिय व्यक्ति की नियुक्ति की माँग की है।
प्रो. ख्याला ने पत्र में उल्लेख किया कि आयोग का यह पद लंबे समय से रिक्त है, जिससे अल्पसंख्यक समुदायों से संबंधित शिकायतों और कल्याण योजनाओं के समाधान में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग अधिनियम, 1996 के तहत गठित यह आयोग मुस्लिम, सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई और पारसी समुदायों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए कार्य करता है। उन्होंने यह भी कहा कि अब तक आयोग के अधिकांश अध्यक्ष मुस्लिम समुदाय से रहे हैं, जिसके कारण अन्य अल्पसंख्यक समुदायों की समस्याओं को अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिल पाई। अतः अब समय आ गया है कि आयोग में संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी अल्पसंख्यक समुदायों के हित समान रूप से सुरक्षित रहें।
सिख समुदाय के योगदान का उल्लेख करते हुए प्रो. ख्याला ने कहा कि सिखों ने मध्य प्रदेश के गठन से लेकर अब तक राष्ट्रीय एकता, धार्मिक सौहार्द और विकास में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है। राज्य के भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, सागर, उज्जैन, रतलाम, बैतूल और होशंगाबाद जैसे जिलों में सिख समुदाय व्यापार, उद्योग, शिक्षा और सेवा क्षेत्रों में अपने परिश्रम और ईमानदारी के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि "सरबत दा भला" (सभी का कल्याण) का सिद्धांत सिख जीवन दर्शन का मूल है और यह भावना समाज के हर वर्ग के हित में काम करती है।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..