Tuesday, Dec 16 2025 | Time 14:06 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज़ यूनियन ने तरनतारन में रोष मार्च निकाला, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

तरनतारन 09 नवंबर (वार्ता) पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विसेज यूनियन के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह विर्क, प्रदेश महासचिव तरसेम भट्टल और प्रदेश चेयरमैन रघबीर सिंह बडवाल के नेतृत्व में पंजाब भर के करीब 45 विभागों के हजारों मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने रविवार को तरनतारन में रोष मार्च किया।
जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स के समक्ष रैली करने के बाद चुनाव लड़ रहे आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार के निवास की ओर रोष मार्च शुरू किया गया। उन्होंने रास्ते में पुलिस प्रशासन द्वारा लगाए गए तीन बैरिकेड्स को पार कर लिया। रोष मार्च को रोकने के लिए सरकार की ओर से भारी संख्या में पुलिस और सीआरपीएफ तैनात की गई थी। तीसरा बैरिकेड पार करते ही पुलिस प्रशासन ने शांतिपूर्ण रोष मार्च में शामिल कर्मचारियों पर लाठीचार्ज कर दिया। कर्मचारियों को जबरन घसीट कर बसों में डाल दिया। इससे कई कर्मचारियों को खरोंचें आईं, उनके कपड़े फट गए। विरोध स्वरूप कर्मचारी वहीं सड़क पर बैठ गए और धरना लगा दिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार किए गए कर्मचारियों को तुरंत रिहा कर दिया गया।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

मोहाली में मैच से कुछ मिनट पहले कबड्डी खिलाड़ी राणा बालाचौरीया को गोली मार कर हत्या

15 Dec 2025 | 10:24 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) मोहाली में सोमवार को एक कबड्डी मैच के दौरान अज्ञात बंदूकधारियों ने गोलीबारी कर मैच को प्रोमोट कर रहे खिलाड़ी राणा बालाचौरीया की हत्या कर दी। यह घटना शाम करीब 5.30 बजे सेक्टर 82 के एक मैदान में हुई, जहां एक कबड्डी टूर्नामेंट चल रहा था। पुलिस और चश्मदीदों के मुताबिक, मैच चल रहा था तभी गोलियों की आवाज़ सुनाई दी, जिससे खिलाड़ी और दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। फायरिंग की आवाज़ मैच की लाइव रिकॉर्डिंग में भी कैद हो गई। बालाचौरीया को सिर और चेहरे पर गोली लगी और उन्हें तुरंत पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चश्मीदीदो.

see more..

जीएनडीयू के वैज्ञानिक ने हीरे पर आधारित सेंसरों की तुलना में लगभग 1200 गुना अधिक संवेदनशील क्वांटम की खोज की

15 Dec 2025 | 10:22 PM

अमृतसर, 15 दिसंबर (वार्ता) क्वांटम सेंसिंग एक आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक है जिसमें वैज्ञानिक पदार्थों की क्वांटम प्रकृति का उपयोग करके दबाव, तापमान, चुंबकीय क्षेत्र और तनाव जैसी भौतिक मात्राओं को अत्यंत उच्च सटीकता के साथ मापते हैं। यह तकनीक चिकित्सा, अंतरिक्ष अनुसंधान, इलेक्ट्रॉनिक्स और उन्नत भौतिकी में भविष्य की प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। .

see more..

हिमाचल में शराब के नशे में धुत्त युवकों ने की बस पर पत्थरबाज़ी, तीन गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 10:03 PM

शिमला, 15 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में तीन युवकों को शराब पीकर सरकारी वॉल्वो बस पर पत्थर फेंकने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। .

see more..

कबड्डी खिलाड़ी पर फायरिंग की वड़िंग ने की निंदा

15 Dec 2025 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने सोमवार को मोहाली में एक मैच के दौरान कबड्डी खिलाड़ी राणा बलाचौरिया पर हुई फायरिंग की कड़ी निंदा की और कहा कि यह राज्य में लगातार हो रही ऐसी घटनाओं की एक और कड़ी है, जो साफ दिखाती है कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा चुकी है।.

see more..

महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं की तिथियों में किया संशोधन

15 Dec 2025 | 8:27 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू), रोहतक ने इंजीनियरिंग और स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया है। .

see more..