Monday, Dec 15 2025 | Time 17:56 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


तरनतारन उपचुनाव में केंद्रीय बलों की 12 कंपनियाँ तैनात

चंडीगढ़, 09 नवंबर (वार्ता) पंजाब के तरनतारन में 11 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव में सुरक्षा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की 12 कंपनियाँ तैनात की गई हैं, जो किसी भी उपचुनाव में अब तक की सबसे बड़ी तैनाती में से एक है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी सिबिन सी ने रविवार को बताया कि चुनाव आयोग ने अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे इस जिले की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए हैं। आयोग ने नियुक्त पर्यवेक्षकों के साथ विचार-विमर्श के बाद संपूर्ण चुनाव योजना को अंतिम रूप दिया गया है। उन्होंने कहा कि तैनाती योजना के अनुसार कुल 222 मतदान केंद्रों को कवर करते हुए, सभी 114 मतदान केंद्र स्थलों पर केंद्रीय बलों के जवान तैनात रहेंगे। केंद्रीय बलों के साथ-साथ सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है, जिनकी निगरानी रिटर्निंग अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और मुख्य निर्वाचन अधिकारी के स्तर पर चुनाव आयोग की देखरेख में की जाएगी। सभी संवेदनशील मतदान केंद्र स्थलों की निगरानी के लिए 46 माइक्रो ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि सभी 222 मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएँ उपलब्ध करा दी गई हैं और आश्वासन दिया कि चुनाव मशीनरी कानून एवं व्यवस्था की किसी भी उल्लंघना से सख़्ती से निपटेगी। उन्होंने तरनतारन विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से निडर होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

अजनाला कोऑपरेटिव शुगर मिल में 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

15 Dec 2025 | 5:43 PM

अजनाला (अमृतसर), 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर जिले के द अजनाला कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का पेराई सत्र 2025-26 औपचारिक रूप से 29 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है और मिल ने मौजूदा सत्र में लगभग 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।.

see more..

कैंथ ने नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया

15 Dec 2025 | 5:40 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।.

see more..

पंजाब में पिछले महीने रिश्वतखोरी मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:08 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत नवंबर माह के दौरान आठ अलग-अलग मामलों में नौ सरकारी कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए सात मामलों में विजिलेंस जांच भ.

see more..

आई.आई.टी रोपड़ के सहयोग से महत्वपूर्ण जल अध्ययन के लिए 1.61 करोड़ रुपये मंजूर: चीमा

15 Dec 2025 | 4:59 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में पानी की समस्याओं को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को जल संसाधनों और सीपेज के पैटर्नों के बारे में 1.61 करोड़ रुपये के सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की। .

see more..

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:47 PM

कपूरथला 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कपूरथला जिले में 15 से 22 दिसंबर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ किया ।.

see more..