Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:18 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सोनीपत में बिहार का ढाबा कर्मचारी लापता, मकान मालिक से चल रहा था पैसों का विवाद

सोनीपत, 09 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के बहालगढ़ थाना क्षेत्र से एक ढाबा कर्मचारी के लापता होने का मामला सामने आया है। साहपुर गांव निवासी पंकज झा की पत्नी ममता ने अपने पति के गुमशुदा होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि पंकज का अपने मकान मालिक से पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।
ममता के अनुसार, पंकज झा चार नवंबर की रात को वीर ढाबे से अपनी ड्यूटी खत्म करने के बाद घर नहीं लौटे। जब उन्होंने फोन किया तो कॉल रिसीव नहीं हुई और बाद में मोबाइल बंद हो गया। पंकज ने अपने मकान मालिक सोनू से करीब पांच लाख रुपये उधार लिए थे, जो उन्होंने अपने भाई को दिए थे। भाई ने कुछ रकम लौटाई लेकिन बाकी पैसे देने से इनकार कर दिया था।
इस विवाद के चलते मकान मालिक सोनू अपने पैसे और किराए की मांग कर रहा था। ममता ने बताया कि उनके पति न तो घर का किराया चुका पाए थे और न ही घर खर्च के लिए पैसे छोड़कर गए थे। ममता मूल रूप से बिहार के मधुबनी जिले के पुरसौलिया गांव की रहने वाली हैं और 2012 से अपने पति के साथ साहपुर गांव में सोनू के मकान में किराए पर रह रही थीं।
पति के लापता होने के बाद ममता ने सात नवंबर को बहालगढ़ थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
थाना बहालगढ़ के एएसआई अनिल ने जानकारी दी कि शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 127 (6) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आठ नवंबर 2025 को मुकदमा नंबर 364 पंजीकृत किया है और पंकज झा की तलाश शुरू कर दी है। जांच टीम आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।
सं संजय
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..