Wednesday, Dec 17 2025 | Time 01:56 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


युवती से गैंगरेप, रेलवे में नौकरी का झांसा, अश्लील वीडियो बनाई

सोनीपत, 09 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में बस स्टैंड के पास स्थित एक कॉलोनी में की रहने वाली एक युवती के साथ होटल में बुला कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने थाना बहालगढ़ में युवती की शिकायत के कई दिन बाद केस दर्ज किया है। युवती की सोशल मीडिया पर जान पहचान हुई थी। इसके बाद युवक ने उसको रेलवे में नौकरी दिलाने का झांसा देकर होटल में बुलाया। पुलिस अब मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। हालांकि आरंभ में युवती घटना स्थल का सही से ब्योरा नहीं दे सकी थी।
पुलिस को दी शिकायत में एक युवती ने बताया कि वह मूल रूप से रोहतक जिले के एक गांव की रहने वाली है। फिलहाल वह सोनीपत में बस स्टैंड के पास स्थित एक कॉलोनी में रहती है। उसकी सोशल मीडिया पर ऋषभनाम के एक लड़के से बातचीत होती थी। वे आपस में वीडियो कॉल से भी बात करते थे। युवती ने सात अगस्त को रेलवे में भर्ती के लिए परीक्षा दी थी। उसने इसके बारे में युवक को भी बताया था।
युवती का कहना है कि ऋषभ ने उससे कहा कि वह परीक्षा से संबंधित किसी जानकार से उसकी बात करवा सकता है। उसने युवती को मुरथल बुलाया और करीब साढ़े आठ बजे मुरथल फ्लाईओवर पर मिला।
वहां आरोपी अपने एक साथी के साथ कार में आया।
बातचीत के दौरान दोनों युवकों ने उसे बहालगढ़ स्थित एक होटल में ले जाकर कहा कि वहीं उनके जानकार मिलेंगे। युवती ने बताया कि दोनों लड़के, जिनमें एक ऋषभऔर दूसरे का नाम गौरव था, उससे बात करते हुए बहालगढ़ के एक होटल में ले गए। बोले कि ये होटल उसके दोस्त का है और वहां बैठकर बात करेंगे। उन्होंने मेरी कोई इंट्री नहीं कराई। पूछने पर कहा कि कोई दिक्कत नही है, मेरा होटल वाला जानकार है।
युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि होटल में उसकी बिना किसी पहचान पत्र (आईडी) के एंट्री कराई गई और उसे सीधे कमरे में ले जाया गया। वहां दोनों आरोपियों ऋषभ व गौरव ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। इसके बाद वह असहज महसूस करने लगी। इसके बाद दोनों ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए और मोबाइल से वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर देंगे और जान से मार देंगे।
घटना के बाद युवती ने अपनी एक परिचित को व्हाट्सएप लोकेशन भेजी और फोन पर पूरी बात बताई। उसकी दोस्त मौके पर पहुंची और उसे मुरथल हाईवे से व्हाट्सएप लोकेशन भेजी और फोन पर पूरी बात बताई। उसकी दोस्त मौके पर पहुंची और उसे मुरथल हाईवे से लेकर बहालगढ़ थाने पहुंची। वहां युवती ने पूरी घटना की जानकारी पुलिस को दी और लिखित शिकायत सौंपी।
पुलिस के अनुसार, युवती ने अपने साथ हुई घटना की शिकायत 25 अक्टूबर को दी थी, लेकिन वह उस समय घटनास्थल की सटीक जानकारी नहीं दी थी। बार-बार संपर्क करने के बाद वह तीन नवंबर को पुलिस की जांच में शामिल हुई और बताया कि घटना 17 अक्टूबर को बहालगढ़ स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया।
थाना बहालगढ़ की एएसआई नीलम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत और जांच के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 70 (1) और 351 (3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
सं संजय
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..