Wednesday, Dec 17 2025 | Time 03:28 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर और अनुराग ठाकुर पर साधा निशाना

शिमला, 09 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और सांसद अनुराग ठाकुर पर निशाना साधा।
मुख्यमंत्री ने अपने ननिहाल मंझेली में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जयराम ठाकुर ने अपने पांच साल कार्यकाल के दौरान हमीरपुर जिले की उपेक्षा की।
श्री सुक्खू ने कहा कि हमीरपुर से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तीन विधायक जीते, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के इस गृह जिले से एक भी मंत्री नहीं बना। पिछली सरकार के समय में हमीरपुर में एक भी नई निर्माण परियोजनाओं के लिए एक नई ईंट तक नहीं रखी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के कार्यकाल में रखे गए शिलान्यास और निर्माणाधीन कार्यों को आगे तक नहीं बढ़ाया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा, ''सांसद अनुराग ठाकुर झूठ बोलने की बीमारी से ग्रस्त हैं। वह हमीरपुर मेडिकल कॉलेज पर जनता को गुमराह करते रहते हैं। मैंने संयुक्त प्रगतशील गठबंधन (यूपीए) सरकार के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गुलाम नबी आजाद से इस मेडिकल कॉलेज को मंजूरी दिलाई थी। पूर्व भाजपा सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे विपिन सिंह परमार विधानसभा में इसका जवाब दे चुके हैं।''
श्री सुक्खू ने कहा कि आरटीआई के माध्यम से कोई भी जानकारी प्राप्त कर सकता है कि इस कॉलेज को मनमोहन सिंह सरकार के दौरान मार्च 2014 में मंज़ूरी मिली थी और पूर्व यूपीए सरकार ने इसके लिए 190 करोड़ रुपये का बजट भी प्रदान किया था। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपनी सरकार के दौरान हमीरपुर मेडिकल कॉलेज की आधारशिला रखी, लेकिन जोलासपाड़ में मेडिकल कॉलेज के निर्माण में एक ईंट भी नहीं रखी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह हमीरपुर का सौभाग्य है कि कांग्रेस पार्टी ने पहली बार निचले हिमाचल से एक मुख्यमंत्री चुना है। यह निचले हिमाचल के लोगों के लिए भी गर्व की बात है। कांग्रेस सरकार पूरे राज्य में समान विकास सुनिश्चित कर रही है। यह एक वास्तविक व्यवस्था परिवर्तन है, जिसके तहत पिछली भाजपा सरकार और श्री धूमल के कार्यकाल में रखी गई आधारशिलाएँ और शुरू की गई निर्माण परियोजनाएँ पूरी हो रही हैं। इसके सबसे प्रमुख उदाहरण हमीरपुर बस स्टैंड और बड़सर मिनी सचिवालय हैं।
भारत, मधुकांत
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..