Wednesday, Dec 17 2025 | Time 02:25 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा के सोनीपत के होटल में लूट-पाट व तोड़फोड़

सोनीपत, 09 नवंबर (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत सेक्टर-27 थाना क्षेत्र में मुरथल रोड स्थित एक होटल में लूटपाट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है।
अपराह्न करीब 2:45 बजे दो युवक होटल में घुस आए और काउंटर की तरफ लपके। होटल संचालक ने विरोध किया तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। रात को दो गाड़ियों में 7 - 8 युवक आए और तोड़फोड़ की। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विकास कुमार निवासी गांव रेवली ने बताया कि उसका मुरथल रोड पर होटल है। उसने बताया कि छह नवंबर की दोपहर करीब 2:45 बजे दो युवक होटल में घुस आए और काउंटर की तरफ लपके। जब उसने विरोध किया तो एक युवक ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
होटल संचालक विकास के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसका भाई संदीप बाहर आया तो दोनों युवक भागने लगे। भागते समय एक आरोपी ने कांच की बोतल से संदीप की आंख पर वार किया और मौके से फरार हो गया। आरोपी अपनी स्प्लेंडर बाइक मौके पर ही छोड़ गए। घायल संदीप को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रात में फिर लौटे हमलावर, की तोड़फोड़ और लूट शिकायत के अनुसार, उसी रात करीब 8:45 बजे 7-8 युवक दो गाड़ियों में सवार होकर होटल पहुंचे। एक गाड़ी थी जिस पर सभी युवक हथियारों और डंडों से लैस थे। उन्होंने होटल के शीशे तोड़ दिए और अंदर घुसकर तोड़फोड़ की। आरोप है कि हमलावर होटल के गल्ले से करीब 1 लाख 50 हजार रुपए लूटकर ले गए और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, वीडियो फुटेज ली और होटल परिसर में एक पीसीआर तैनात कर दी। होटल संचालक ने पुलिस को एमएलआर रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे।
कई धाराओं में केस दर्ज
थाना सेक्टर-27 पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पाया गया कि मामला धारा 115(2), 351(3), 324(2), 333, 190 और 191 बीएनएस के तहत बनता है। पुलिस ने मुकदमा नंबर 343 दिनांक 7 नवंबर 2025 दर्ज कर लिया है।
थाना सेक्टर-27 के एएसआई विजय और एएसआई प्रदीप ने बताया कि आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने कहा कि लूट की रकम और हमले में शामिल सभी युवकों की भूमिका की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
सं संजय
वार्ता
More News

किसानों, मजदूरों और बिजली कर्मचारियों का निजीकरण के खिलाफ संयुक्त संघर्ष

16 Dec 2025 | 8:19 PM

चंडीगढ़ 16 दिसंबर (वार्ता) ऑल इंडिया पावर इंजीनियर्स फेडरेशन के अध्यक्ष शैलेंद्र दुबे ने मंगलवार को कहा कि किसान, मजदूर और बिजली कर्मचारी बिजली के निजीकरण और बिजली (संशोधन) विधेयक 2025 के खिलाफ मिलकर संघर्ष करेंगे। .

see more..

चीमा ने राष्ट्रीय चिकित्सा विभाग (एनएचएम) के अंतर्गत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने की मंजूरी दी

16 Dec 2025 | 8:18 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को घोषणा की कि वित्त विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत एएनएम और स्टाफ नर्सों के 1,568 रिक्त पदों को भरने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।.

see more..

पंजाब सरकार की ओर से शहीदी सभा के अवसर पर संगत के लिए सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम - मान

16 Dec 2025 | 8:14 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को बताया कि फतेहगढ़ साहिब की पावन धरती पर शहीदी सभा के अवसर पर छोटे साहिबजादों और माता गुजरी जी की महान कुर्बानी को नमन करने के लिए दुनिया भर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के लिए किए गए सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य इंतजाम व्यापक स्तर पर किए गए हैं । .

see more..

मनरेगा का नाम बदलने के पीछे केंद्र का असली एजेंडा लाखों ग्रामीणों की रोजी-रोटी को तबाह करना : गर्ग

16 Dec 2025 | 6:11 PM

चंडीगढ़, 16 दिसंबर (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी (आप) ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को खत्म करने और इसकी जगह तथाकथित विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी-जी राम जी) लाने के केंद्र सरकार के कदम की कड़ी निंदा की है। पार्टी ने इसे देशभर के ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों, सम्मान और रोजी-रोटी की सुरक्षा को कमजोर करने के इरादे से उठाया गया "सोचा-समझा कदम" बताया है। .

see more..

आईआईटी रोपड़ में भौतिकी शिक्षा पर वैश्विक सम्मेलन का आयोजन

16 Dec 2025 | 5:59 PM

रोपड़ , 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) रोपड़ ने मंगलवार को अंतर्राष्ट्रीय भौतिकी शिक्षा सम्मेलन (आईसीपीई) 2025 का आयोजन किया।.

see more..