Monday, Dec 15 2025 | Time 18:01 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


शहीदी दिवस को समर्पित 'हिंद की चादर मैराथन' को दिखाई हरी झंडी

सोनीपत, 09 नवंबर (वार्ता) केंद्रीय आवासन, ऊर्जा एवं शहरी मामले मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रविवार को करनाल के एनडीआरआई चौक पर श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित 'हिंद की चादर मैराथन' को हरी झंडी दिखाते हुए कहा कि नवें गुरु की शहादत हमें समाज, धर्म और देश के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने की प्रेरणा देती है।
मैराथन को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा,“आज हजारों नौजवान श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत को नमन करने के लिए यहां एकत्र हुए हैं। यह यात्रा केवल एक दौड़ नहीं, बल्कि देश को आजादी दिलाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त करने का एक उत्साह, जज्बा और भावना है। यह यात्रा इतिहास रच रही है।”
श्री खट्टर ने कहा कि श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी दिवस पर करनाल के साथ-साथ पूरे देश में यात्राओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने गुरु तेग बहादुर जी तथा दादा कुशाल सिंह दहिया जी की शहादत को बताया प्रेरणा का स्रोत।
केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गुरुद्वारा शीश गंज के ऐतिहासिक महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि यह वह पवित्र स्थान है जहां श्री गुरु तेग बहादुर जी का शीश धड़ से अलग किया गया था। इस अवसर पर उन्होंने हरियाणा की धरती से जुड़े एक अद्वितीय बलिदान की गाथा का भी विशेष उल्लेख किया। मनोहर लाल खट्टर ने बताया,“जब गुरु साहब के पवित्र शीश को दिल्ली से आनंदपुर साहिब ले जाया जा रहा था, तब सोनीपत जिले के बढ़खालसा गांव के एक नौजवान ने अपार साहस का परिचय देते हुए मुगल सेना से गुरु जी के शीश की रक्षा के लिए अपना शीश अर्पित कर दिया। यह नौजवान थे दादा कुशाल सिंह दहिया, जिनका बलिदान धर्म रक्षा का एक अनुपम उदाहरण है।”
उल्लेखनीय है कि दादा कुशाल सिंह दहिया के 350वें बलिदान दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, बढ़खालसा में एक भव्य राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया इस आयोजन की तैयारियों के सिलसिले में गांव तालू निवासी नरेंद्र सिंह मान ने हरिद्वार से पदयात्रा शुरू कर कांवड़ जल लेकर बढ़खालसा के लिए प्रस्थान किया है। वे 14 नवंबर को कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर पवित्र जल से जलाभिषेक करेंगे। आज सोनीपत पहुंचने पर निमंत्रण समिति ने नरेंद्र सिंह मान का पुष्पवर्षा के साथ भव्य स्वागत किया।
ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा ने बताया कि 14 नवंबर के राज्य स्तरीय समारोह को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक उत्साह है। उन्होंने कहा,“यह आयोजन हरियाणा की वीर परंपरा, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक एकता का प्रतीक बनेगा। 'संत-महापुरुष विचार सम्मान एवं प्रसार योजना' के तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि युवा पीढ़ी को धर्म, संस्कृति और देशभक्ति की भावना से जोड़ा जाए।”
सं संजय
वार्ता
More News

अजनाला कोऑपरेटिव शुगर मिल में 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का महत्वाकांक्षी लक्ष्य

15 Dec 2025 | 5:43 PM

अजनाला (अमृतसर), 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में अमृतसर जिले के द अजनाला कोऑपरेटिव शुगर मिल्स लिमिटेड का पेराई सत्र 2025-26 औपचारिक रूप से 29 नवंबर 2025 से शुरू हो गया है और मिल ने मौजूदा सत्र में लगभग 21 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है।.

see more..

कैंथ ने नबीन को भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर उनका स्वागत किया

15 Dec 2025 | 5:40 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष परमजीत सिंह कैंथ ने सोमवार को नितिन नबीन को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।.

see more..

पंजाब में पिछले महीने रिश्वतखोरी मामलों में 11 व्यक्ति रंगे हाथों गिरफ्तार

15 Dec 2025 | 5:08 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही अपनी मुहिम के तहत नवंबर माह के दौरान आठ अलग-अलग मामलों में नौ सरकारी कर्मचारियों और दो निजी व्यक्तियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि इस अवधि के दौरान सरकारी कर्मचारियों और हर क्षेत्र में फैले भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए हर संभव प्रयास किए गए। ब्यूरो ने पिछले महीने विभिन्न सक्षम अदालतों में 12 विजिलेंस मामलों से संबंधित चालान पेश किए हैं। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के मामलों की गहन जांच के लिए सात मामलों में विजिलेंस जांच भ.

see more..

आई.आई.टी रोपड़ के सहयोग से महत्वपूर्ण जल अध्ययन के लिए 1.61 करोड़ रुपये मंजूर: चीमा

15 Dec 2025 | 4:59 PM

चंडीगढ़, 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने राज्य में पानी की समस्याओं को हल करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए सोमवार को जल संसाधनों और सीपेज के पैटर्नों के बारे में 1.61 करोड़ रुपये के सूक्ष्म-स्तरीय अध्ययन के लिए सैद्धांतिक मंजूरी की घोषणा की। .

see more..

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ

15 Dec 2025 | 4:47 PM

कपूरथला 15 दिसंबर (वार्ता) पंजाब में नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा के उद्देश्य से, स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को कपूरथला जिले में 15 से 22 दिसंबर तक विशेष टीकाकरण सप्ताह का शुभारंभ किया ।.

see more..