Sunday, Sep 6 2026 | Time 15:01 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद तीन तकनीकी शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति

शिमला, 09 नवंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय के फैसले को लागू करते हुए तीन तकनीकी शिक्षा अधिकारियों को तकनीकी शिक्षा निदेशालय, सुंदरनगर में उप निदेशक (प्रशिक्षण) के प्रतिष्ठित पद पर पदोन्नत किया है।
न्यायमूर्ति संदीप शर्मा ने आदेश ललित कुमार एवं अन्य बनाम हिमाचल प्रदेश राज्य एवं अन्य शीर्षक से 2025 की सीडब्ल्यूपी संख्या 6329 में तीन याचिकाकर्ताओं - ललित कुमार, संजीव सहोत्रा और रविंदर सिंह - के संबंध में यह आदेश पारित किए।
न्यायालय के आदेश पर अमल करते हुए संबंधित विभाग ने वित्त विभाग की सहमति और मंत्रिमंडल की मंज़ूरी प्राप्त करने के बाद 03 नवंबर को पदोन्नति अधिसूचना जारी की।
अशोक
वार्ता
More News

चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का सात दिवसीय धरना जारी

06 Sep 2026 | 1:21 PM

मोहाली, 06 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़-मोहाली बॉर्डर पर किसानों का सात दिवसीय धरना रविवार को भी जारी रहा। किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। आंदोलनकारी किसानों की प्रमुख मांगों में सभी फसलों पर कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी किसानों की कर्ज माफी सहित अन्य मांगें शामिल हैं।.

see more..

जालंधर-फगवाड़ा हाईवे पर तेज रफ्तार कार निर्माण स्थल में घुसी, एनएचएआई कर्मचारी की मौत

06 Sep 2026 | 11:58 AM

फगवाड़ा, 06 सितंबर (वार्ता ) पंजाब में जालंधर-फगवाड़ा राजमार्ग पर ईस्टवुड क्षेत्र के पास शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार के सड़क निर्माण स्थल में घुस जाने से एनएचएआई के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान संदीप के रूप में हुई है। .

see more..

हरियाणा और पंजाब में रविवार को भारी बारिश की संभावना, सोमवार से बारिश कम होगी :आईएमडी

06 Sep 2026 | 9:39 AM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा और पंजाब में रविवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है, जबकि सोमवार से बारिश काफी कम हो जाएगी।.

see more..

टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज

05 Sep 2026 | 8:51 PM

चंडीगढ़, 05 सितंबर (वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-34 एग्जीबिशन ग्राउंड में शनिवार को टेंट डेकोर इंडिया 2026 का भव्य आगाज हुआ। तीन दिवसीय एक्सपो के पहले दिन टेंट, डेकोर, कैटरिंग, हॉस्पिटैलिटी, फर्नीचर, लाइट एंड साउंड और इवेंट इंडस्ट्री से जुड़े बड़ी संख्या में आंगतुक, कारोबारी, प्रदर्शक और पेशेवर पहुंचे।.

see more..

हरियाणा के नारनौल में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन

05 Sep 2026 | 8:46 PM

नारनौल, 05 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के नारनौल में कांग्रेस की ओर से शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सम्मेलन का आयोजन किया गया। .

see more..