Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:57 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मुख्यमंत्री ने जापान दौरे में ओसाका में प्रवासियों को पंजाब में निवेश के लिए किया प्रेरित

चंडीगढ़, 05 दिसंबर (वार्ता ) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जापान दौरे के चौथे दिन ओसाका में भारतीय समुदाय, विशेष रूप से पंजाब मूल के लोगों से मुलाकात की और उन्हें पंजाब में निवेश के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने बैठक के दौरान पंजाब में तेजी से सुधर रहे औद्योगिक माहौल और राज्य सरकार द्वारा व्यापार को सुगम बनाने के लिए उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी साझा की। मुख्यमंत्री ने बताया कि पंजाब ने हाल के वर्षों में उद्योगों के लिए आकर्षक नीति तैयार की है, जिसके चलते निवेशकों का विश्वास बढ़ा है और नए अवसर तेजी से विकसित हो रहे हैं।
श्री मान ने प्रवासी पंजाबियों से अपील की कि वे अपने पैतृक राज्य में निवेश और उद्योग स्थापना में सक्रिय भूमिका निभाएं, ताकि पंजाब की आर्थिक मजबूती में योगदान दिया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार निजी हितों से ऊपर उठकर पंजाब की समग्र प्रगति के लिए कार्य कर रही है और लक्ष्य है कि पंजाबियों को बेहतर रोज़गार, बेहतर उद्योग और मजबूत आर्थिक आधार मिले।
उन्होंने प्रवासी समुदाय को भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार हर निवेशक को पारदर्शी, स्थिर और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उनके अनुसार, पंजाब को एक प्रमुख औद्योगिक केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार निरंतर कदम उठा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी पंजाबियों का अनुभव, संसाधन और वैश्विक दृष्टिकोण राज्य के विकास में नई ऊर्जा भर सकता है।
अमित , जांगिड़
वार्ता
More News

अमृतसर में 14 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

12 Jan 2026 | 6:43 PM

अमृतसर 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा 14 जनवरी को अमृतसर के खासा में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाएगा। .

see more..

एक करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी के बाद ज्वैलर्स के घर, दुकान पर गोलीबारी

12 Jan 2026 | 6:38 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के गोरिया में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने डीपी ज्वैलर्स के मालिक और जाने-माने जौहरी मुकुंद लाल के आवास और दुकान पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के बाद गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। .

see more..

स्टार्टअप पंजाब सम्मेलन में मान ने नवाचार के लिए सरकारी समर्थन को दोहराया

12 Jan 2026 | 6:35 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 "सोच तो उड़ान तक" को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। .

see more..

आम आदमी पार्टी वास्तव में बन चुकी है एक आपराधिक पार्टी : झिंजर

12 Jan 2026 | 6:31 PM

बठिंडा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) वास्तव में एक आपराधिक पार्टी बन चुकी है। पंजाब में जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तभी से राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन-दहाड़े चोरियां, खुलेआम हत्याएं, लूटपाट और डकैतियां आम बात बन चुकी हैं। .

see more..

केंद्र की मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर धकेल रही : बरसट

12 Jan 2026 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। .

see more..