Tuesday, Jan 13 2026 | Time 04:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब सरकार ने यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए

चंडीगढ़/ साहिबजादा अजीत सिंह नगर, 07 दिसंबर (वार्ता) देश में चल रहे इंडिगो संकट के मद्देनज़र पंजाब सरकार ने रविवार को यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित कर शहीद भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर किसी भी प्रकार की समस्या न आने देने हेतु कदम उठाए हैं।
पंजाब शहरी उड्डयन विभाग की सचिव सोनाली गिरि ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों के तहत राज्य सरकार यात्रियों को न्यूनतम असुविधा हो, इसके लिए वचनबद्ध है। इस संदर्भ में स्थिति को सुचारू करने के लिए उन्होंने हवाई अड्डा प्राधिकरण, सी आई एस ऍफ़ और एयरलाइन कंपनियों के साथ विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि इंडिगो उड़ानों में देरी/रद्द होने से प्रभावित यात्रियों की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम तुरंत शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि रिफंड एवं री-शेड्यूलिंग, सामान की डिलीवरी और उड़ानों से जुड़े रीयल टाइम अपडेट उपलब्ध कराने हेतु ड्यूटी टर्मिनल मैनेजर के कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
उन्होंने कहा कि टीमें उड़ान संचालन, देरी, रद्दीकरण और सामान से जुड़े मुद्दों की निरंतर निगरानी कर, समय पर सहायता सुनिश्चित कर रही हैं।उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की सहायता के लिए यात्री हेल्पलाइन नंबर 95010-15832 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा, लोग एयरपोर्ट अथॉरिटी के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर भी अपने सवालों के जवाब प्राप्त कर सकते हैं। इसी तरह यात्री अपनी समस्याओं के समाधान हेतु इंडिगो एयरलाइंस के 92899-38532, एयर इंडिया के 88001-97833 / 0172-2242201, एयर इंडिया एक्सप्रेस के 92055-08549, और अलायंस एयर के 98184-28648 नंबरों पर भी संपर्क कर सकते हैं। सचिव ने समय पर रिफंड, री-शेड्यूलिंग, सामान की डिलीवरी और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शिकायतों के तत्काल निपटारे पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि इंडिगो एयरलाइन के पास लगभग 30 यात्रियों के बैग/लग्गेज हैं, जिन्हें यात्रियों के पते पर निःशुल्क भेजा जाएगा। एयरलाइन यह भी सुनिश्चित करेगी कि उड़ान रद्द होने की जानकारी यात्रियों को उड़ान समय से कम से कम 10 घंटे पहले दे दी जाए।
हवाई टिकटों के किराए की सीमा निर्धारित करने संबंधी भारत सरकार के दिशा-निर्देशों पर चर्चा करते हुए सचिव ने बताया कि यह पहले ही लागू किया जा चुका है ताकि यात्रियों का किसी भी प्रकार से शोषण न हो सके। उन्होंने कहा कि इस संकट के दौरान टैक्सी ऑपरेटरों और होटलों द्वारा यात्रियों से किसी भी प्रकार की मनमानी वसूली बर्दाश्त नहीं की जाएगी और राज्य सरकार इस पर कड़ी नजर रख रही है। हवाई अड्डा प्राधिकरण और राज्य सरकार की ओर से यात्रियों की दवाइयों, भोजन एवं अन्य जरूरतों का भी ध्यान रखा जा रहा है।
सचिव ने बताया कि हवाई अड्डे के नज़दीक स्थित टू-टियर, थ्री-टियर एवं अन्य होटलों की सूची भी राज्य सरकार द्वारा साझा की जाएगी ताकि बाहरी यात्रियों को किसी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने उम्मीद जताई कि स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी क्योंकि सरकार ने इस संबंध में पहले ही कड़े कदम उठाए हैं।
ठाकुर अशोक
वार्ता
More News

अमृतसर में 14 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

12 Jan 2026 | 6:43 PM

अमृतसर 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा 14 जनवरी को अमृतसर के खासा में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाएगा। .

see more..

एक करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी के बाद ज्वैलर्स के घर, दुकान पर गोलीबारी

12 Jan 2026 | 6:38 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के गोरिया में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने डीपी ज्वैलर्स के मालिक और जाने-माने जौहरी मुकुंद लाल के आवास और दुकान पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के बाद गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। .

see more..

स्टार्टअप पंजाब सम्मेलन में मान ने नवाचार के लिए सरकारी समर्थन को दोहराया

12 Jan 2026 | 6:35 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 "सोच तो उड़ान तक" को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। .

see more..

आम आदमी पार्टी वास्तव में बन चुकी है एक आपराधिक पार्टी : झिंजर

12 Jan 2026 | 6:31 PM

बठिंडा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) वास्तव में एक आपराधिक पार्टी बन चुकी है। पंजाब में जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तभी से राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन-दहाड़े चोरियां, खुलेआम हत्याएं, लूटपाट और डकैतियां आम बात बन चुकी हैं। .

see more..

केंद्र की मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर धकेल रही : बरसट

12 Jan 2026 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। .

see more..