Tuesday, Jan 13 2026 | Time 05:58 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


एचपीआरसीए ने पटवारी, नर्स के रिक्त पदों के लिए जारी की अधिसूचनाएं

हमीरपुर, 08 दिसंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने दो अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर योग्य उम्मीदवारों को पटवारी के 530 और सहायक नर्स के 312 पदों के लिए 16 जनवरी तक ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आमंत्रित किया है।
आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने सोमवार को घोषणा की कि उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर 12 दिसंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 16 जनवरी को रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। दोनों अधिसूचनाएं आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई हैं।
गौरतलब है कि राज्य सरकार का यह कदम बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और उन विभागों में रिक्त पदों को भरने के लिए है जहाँ पर्याप्त पद खाली पड़े हैं।
भारत, उप्रेती
वार्ता
More News

अमृतसर में 14 जनवरी को मनाया जाएगा 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस

12 Jan 2026 | 6:43 PM

अमृतसर 12 जनवरी (वार्ता) पश्चिमी कमान के तत्वावधान में वज्र कोर द्वारा 14 जनवरी को अमृतसर के खासा में 10वां सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस मनाया जाएगा। .

see more..

एक करोड़ रुपये की फिरौती की धमकी के बाद ज्वैलर्स के घर, दुकान पर गोलीबारी

12 Jan 2026 | 6:38 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के गोरिया में रविवार देर रात अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने डीपी ज्वैलर्स के मालिक और जाने-माने जौहरी मुकुंद लाल के आवास और दुकान पर कथित तौर पर एक करोड़ रुपये की फिरौती की मांग के बाद गोलीबारी की, जिससे इलाके में दहशत फैल गयी। .

see more..

स्टार्टअप पंजाब सम्मेलन में मान ने नवाचार के लिए सरकारी समर्थन को दोहराया

12 Jan 2026 | 6:35 PM

फगवाड़ा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को यहां लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में आयोजित स्टार्टअप पंजाब कॉन्क्लेव 2026 "सोच तो उड़ान तक" को संबोधित करते हुए स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और नवाचार आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराया। .

see more..

आम आदमी पार्टी वास्तव में बन चुकी है एक आपराधिक पार्टी : झिंजर

12 Jan 2026 | 6:31 PM

बठिंडा 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब के बठिंडा में यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंजर ने सोमवार को कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) वास्तव में एक आपराधिक पार्टी बन चुकी है। पंजाब में जब से यह पार्टी सत्ता में आई है, तभी से राज्य की कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। दिन-दहाड़े चोरियां, खुलेआम हत्याएं, लूटपाट और डकैतियां आम बात बन चुकी हैं। .

see more..

केंद्र की मोदी सरकार देश को तानाशाही की ओर धकेल रही : बरसट

12 Jan 2026 | 6:22 PM

चंडीगढ़, 12 जनवरी (वार्ता) पंजाब आम आदमी पार्टी के प्रदेश महासचिव हरचंद सिंह बरसट ने सोमवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार देश को तानाशाही की ओर ले जा रही है। .

see more..