Monday, Sep 7 2026 | Time 11:14 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


नितिन नबीन के गुरुग्राम पहुंचने पर पुष्प वर्षा से किया भव्य स्वागत

गुरुग्राम 12 जनवरी (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन सोमवार को गुरुग्राम पहुंचने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली सहित वरिष्ठ नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।
एयरपोर्ट से गुरुग्राम पहुंचने पर श्री नबीन को खुली जीप में बैठाया गया और पार्टी कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इसके बाद उन्हें राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित भाजपा कार्यालय गुरुकमल लाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने मोटरसाइकिल रैली भी निकाली, जिससे कुछ समय के लिए एनएच-48 पर यातायात प्रभावित रहा।
भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष बनने के बाद श्री नबीन का यह हरियाणा का पहला दौरा है, जिसे लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। उनके साथ मुख्यमंत्री सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बड़ौली, केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह, पूर्व मंत्री राव नरबीर सिंह, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। भाजपा कार्यालय में उनके स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई थीं और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर जोशीला स्वागत किया।
श्री सैनी सुबह से ही गुरुग्राम में सक्रिय रहे। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर उन्होंने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनके विचार युवाओं के लिए मार्गदर्शक हैं। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है और खेल, शिक्षा, कौशल विकास तथा रोजगार के क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद के ‘उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो’ के संदेश को अपनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली, भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव और विधायक मुकेश शर्मा भी मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद की जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस मनाना देश की युवा शक्ति को दिशा देने का प्रतीक है।
अमित उप्रेती
वार्ता
More News

सुक्खू ने जापान एक्सपोज़र विज़िट के लिए 44 इंजीनियरिंग छात्रों को किया रवाना

06 Sep 2026 | 9:01 PM

शिमला, 06 सितंबर (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को राज्य के इंजीनियरिंग कॉलेजों के 44 मेधावी बी.टेक छात्रों को जापान इंटरनेशनल एक्सपोजर टूर-2026 के लिए वर्चुअल रूप से रवाना किया और कहा कि सरकार मेडिकल कॉलेज के छात्रों को भी एक्सपोजर विजिट के लिए विदेश भेजने की प्रक्रिया में है।.

see more..

गन्ना, धान और बिजली के मुद्दों को लेकर यमुनानगर में होगी महापंचायत: राकेश टिकैत

06 Sep 2026 | 7:02 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने रविवार को कहा कि आगामी चार अक्टूबर को यमुनानगर में गन्ना, धान, बिजली और किसानों से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर जिला स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी।.

see more..

नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल 9 सितंबर तक बढ़ी

06 Sep 2026 | 6:56 PM

यमुनानगर, 6 सितंबर (वार्ता) हरियाणा के यमुनानगर में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर नगरपालिका और फायर कर्मचारियों की हड़ताल रविवार को 32वें दिन भी जारी रही।.

see more..

हरियाणा में कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा का सफल आयोजन, 1,720 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा

06 Sep 2026 | 6:10 PM

चंडीगढ़, 06 सितंबर (वार्ता) हरियाणा सरकार की सफल योजना के तहत हारट्रॉन द्वारा आयोजित सफल कंप्यूटर आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा रविवार को प्रदेशभर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। परीक्षा में 1,720 विद्यार्थियों ने भाग लिया। योजना के तहत चयनित 1,000 पात्र विद्यार्थियों को आधुनिक आईटी क्षेत्रों में कौशल प्रशिक्षण के साथ निर्धारित पाठ्यक्रम फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी।.

see more..

बवानी खेड़ा के विकास के लिए मुख्यमंत्री सैनी ने की करोड़ों रुपये की घोषणाएं

06 Sep 2026 | 6:01 PM

चंडीगढ़ 6 सितंबर (वार्ता) मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को हरियाणा के बवानी खेड़ा की अनाज मंडी में आयोजित 'विकास संकल्प जनसभा' में क्षेत्र के विकास के लिए विधायक कपूर वाल्मीकि की मांगों से आगे बढ़कर करोड़ों रुपये की कई नयी परियोजनाओं की घोषणा की।.

see more..