Friday, Mar 13 2026 | Time 19:26 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


अमृतसर में 51.5 किलोग्राम हेरोइन की भारी खेप बरामद, दो गिरफ्तार

अमृतसर 30 जनवरी (वार्ता) पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने शुक्रवार को लगभग 255 करोड़ रुपये मूल्य की 51.5 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है।
पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान-स्थित हैंडलर के साथ मिलकर काम कर रहे थे और सीमा पार ड्रग्स की तस्करी में शामिल थे। मोबाइल फोन की विस्तृत जांच से कई संचार के रिकॉर्ड और अन्य आपत्तिजनक डिजिटल सबूत मिले हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में थाना घरिंडा में मादक औषधि एवं मनोरोगी पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमकी दर्ज की गई है। नेटवर्क के आगे और पीछे के संपर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
ठाकुर उप्रेती
वार्ता
More News

गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में नागरिक-केंद्रित शहरी विकास का आह्वान किया

13 Mar 2026 | 7:04 PM

चंडीगढ़, 13 मार्च (वार्ता) पंजाब के राज्यपाल एवं केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को भविष्य के शहरों को आकार देने में नागरिक-केंद्रित योजना के महत्व को दोहराया। श्री .

see more..

टटीरी गीत विवाद महिला आयोग सख्त बादशाह की गिरफ्तारी के निर्देश

13 Mar 2026 | 7:00 PM

पंचकूला/ पानीपत, 13 मार्च (वार्ता) टटीरी गीत को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह को हरियाणा महिला आयोग ने समन का पालन न करने पर गिरफ्तार करने और उनका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

शहरवासियों को घबराने की जरूरत नहीं: रसोई गैस, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद- पुलिस आयुक्त

13 Mar 2026 | 6:46 PM

जालंधर, 13 मार्च (वार्ता) पंजाब में जालंधर की पुलिस आयुक्त धनप्रीत कौर ने शुक्रवार को भरोसा दिलाया कि शहर में जनता की मांग को पूरा करने के लिए एलपीजी सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है इसलिए लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।.

see more..

मुरथल महोत्सव साधकों को आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा से जोड़ता है:बड़ौली

13 Mar 2026 | 5:59 PM

चंडीगढ़,13 मार्च (वार्ता) हरियाणा भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष पंडित मोहन लाल बड़ौली शुक्रवार को मुरथल स्थित समर्थगुरु धाम में आयोजित आध्यात्मिक महोत्सव में शामिल हुए। .

see more..

वसंत उत्सव प्रकृति, सकारात्मक बदलाव का प्रतीक: मुख्यमंत्री सैनी

13 Mar 2026 | 5:59 PM

चंडीगढ़, 13 मार्च (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को कहा कि भारत विश्व का ऐसा देश है, जहां प्रकृति ने हमें अनेक ऋतुओं का वरदान दिया है। हर ऋतु अपने साथ एक नई अनुभूति और नई ऊर्जा लेकर आती है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति भी ऋतुओं के साथ गहराई से जुड़ी हुई है, इसलिए हर ऋतु के आगमन पर कोई न कोई पर्व या उत्सव मनाया जाता है।.

see more..