Friday, Apr 17 2026 | Time 06:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


होशियारपुर: विचाराधीन कैदी की मौत के बाद परिजनों ने क्लॉक टॉवर पर लगाया जाम

होशियारपुर, 25 फरवरी (वार्ता) पंजाब के होशियारपुर में एक विचाराधीन कैदी की मौत के बाद बुधवार को उसके परिजनों और समर्थकों ने यहां क्लॉक टॉवर पर धरना दिया और लगभग दो घंटे तक वाहनों की आवाजाही रोकी।
अधिकारियों ने बताया कि मृतक की पहचान वाल्मीकि मोहल्ला निवासी मुनीश भट्टी के रूप में हुई है। बुधवार सुबह सेंट्रल जेल से स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।
वाल्मीकि मोहल्ला के निवासियों और भट्टी के समर्थकों ने वाल्मीकि सभा के जिला युवा अध्यक्ष ऋशु आदिया, पूर्व नगर पार्षद मोहन लाल पहलवान और चिंटू हंस के नेतृत्व में धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने जेल अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका दावा है कि भट्टी की तबीयत बिगड़ने के बावजूद उसे समय पर चिकित्सा उपचार नहीं दिया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सेंट्रल जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
सेंट्रल जेल के पुलिस उपाधीक्षक मनजीत सिंह ढिल्लों के अनुसार, विचाराधीन कैदी ने सुबह घबराहट की शिकायत की थी, जिसके बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल, होशियारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ढिल्लों ने परिजनों के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सभी निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन किया गया था।
पुलिस ने बताया कि भट्टी को दो फरवरी, 2025 को सेंट्रल जेल भेजा गया था। उसके खिलाफ मॉडल टाउन थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत दो मामले दर्ज थे। इसके अलावा, 2019 में भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत एक अन्य मामला दर्ज किया गया था, जिसमें उसे बाद में बरी कर दिया गया था। बाद में, उपाधीक्षक (सिटी) देव दत्त शर्मा ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि मौत के मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि इस संबंध में मजिस्ट्रेट को भी अनुरोध भेजा जाएगा, ताकि न्याय सुनिश्चित हो सके। इस आश्वासन के बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना खत्म किया और यातायात बहाल हुआ। अस्पताल अधिकारियों ने कहा कि नियमों के अनुसार डॉक्टरों के एक बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन सहायक प्राध्यापकों को बर्खास्त किया

16 Apr 2026 | 10:24 PM

शिमला, 16 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में राज्य के सरकारी महाविद्यालयों के तीन सहायक प्राध्यापकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।.

see more..

पंजाब पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के साथ मिलाया हाथ, एआई आधारित अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

16 Apr 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।.

see more..

सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित फाइलों का 15 दिनों में निपटाएंः सैनी

16 Apr 2026 | 10:10 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित सभी फाइलों का अधिकतम 15 दिनों के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए। .

see more..

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्यः ढांडा

16 Apr 2026 | 10:06 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रथम कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।.

see more..

हरियाणा में सैनी ने किया जनगणना 2027 के पहले चरण का शुभारंभ

16 Apr 2026 | 9:56 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। .

see more..