Friday, Apr 17 2026 | Time 05:29 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


आंगनवाड़ी केंद्रों के अपग्रेडेशन, 'न्यूट्रीशन गार्डन' अभियान में आएगी तेजी: डॉ बलजीत कौर

चंडीगढ़, 27 फरवरी (वार्ता) पंजाब राज्य खाद्य आयोग की पहल पर सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय बैठक की गयी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खाद्य सुरक्षा, पोषण और सामाजिक कल्याण से संबंधित योजनाओं के प्रभावी कार्यान्वयन को और अधिक सुदृढ़ बनाना था।
बैठक में पंजाब राज्य खाद्य आयोग के अध्यक्ष बाल मुकंद शर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शामिल हुआ, जिसमें सदस्य श्री विजय दत्त और श्री चेतन प्रकाश धालीवाल उपस्थित थे। इसके अलावा, सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह और निदेशक शीना अग्रवाल विशेष रूप
से उपस्थित रहे।
डॉ. कौर ने खाद्य सुरक्षा और पोषण से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने निर्देश दिये कि सरकार की खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र संस्थानों को प्रति व्यक्ति 15 किलोग्राम अनाज रियायती दरों पर उपलब्ध कराया जाना सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सुविधा पिंगलवाड़ा संस्थानों, वृद्धाश्रमों, शेल्टर होम, मान्यता प्राप्त कल्याणकारी संस्थानों, अनुसूचित जाति की छात्राओं के छात्रावासों और विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के स्कूलों को निरंतर मिलती रहनी चाहिए। बैठक में वृद्धाश्रमों में रह रहे पात्र वरिष्ठ नागरिकों को वृद्धावस्था पेंशन प्रदान करने और पिंगलवाड़ा सहित गैर-मान्यता प्राप्त संस्थानों के निवासियों को मिड-डे मील योजना का लाभ देने पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया।
आयोग के अध्यक्ष बाल मुकंद शर्मा ने मरम्मत और अपग्रेडेशन की आवश्यकता वाले आंगनवाड़ी केंद्रों का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में मंत्री ने सार्वजनिक हित में उपलब्ध धन का प्रभावी और समय पर उपयोग सुनिश्चित करने के लिए बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय पर जोर दिया। इसके अलावा, न्यूट्रीशन गार्डन योजना के तहत किचन गार्डन और हर्बल गार्डन विकसित करने, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को नियमित प्रशिक्षण देने और कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए उन्हें मोबाइल फोन उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन सहायक प्राध्यापकों को बर्खास्त किया

16 Apr 2026 | 10:24 PM

शिमला, 16 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में राज्य के सरकारी महाविद्यालयों के तीन सहायक प्राध्यापकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।.

see more..

पंजाब पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के साथ मिलाया हाथ, एआई आधारित अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

16 Apr 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।.

see more..

सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित फाइलों का 15 दिनों में निपटाएंः सैनी

16 Apr 2026 | 10:10 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित सभी फाइलों का अधिकतम 15 दिनों के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए। .

see more..

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्यः ढांडा

16 Apr 2026 | 10:06 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रथम कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।.

see more..

हरियाणा में सैनी ने किया जनगणना 2027 के पहले चरण का शुभारंभ

16 Apr 2026 | 9:56 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। .

see more..