Friday, Apr 17 2026 | Time 04:46 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सोनीपत में बोर्ड परीक्षा में सामूहिक नकल, छह शिक्षक हटाए गए

सोनीपत, 12 मार्च (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत के कुंडली स्थित सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के दो परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा के दौरान सामूहिक नकल का मामला सामने आया है। हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा तैनात विशेष त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) की टीम ने अचानक निरीक्षण कर नकल के छह मामले पकड़े। इसके बाद छह शिक्षकों को तुरंत परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने पाया कि प्रश्नपत्र निर्धारित समय से पहले ही वितरित कर दिए गए थे और परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे भी बंद थे। मौके से एक फर्जी पहचान पत्र भी बरामद किया गया।
कुंडली केंद्र-1 से वीणा, राजबीर दहिया और रविंदर कुमार को हटाया गया, जबकि केंद्र-2 से वतन, धर्मेंद्र और चित्रकला शिक्षक ललित को परीक्षा ड्यूटी से हटा दिया गया।
प्रारंभिक जांच में स्कूल के प्रधानाचार्य की लापरवाही भी सामने आई है। बोर्ड की विशेष टीम ने मुख्यालय को विस्तृत रिपोर्ट भेजकर मामले में कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की है।
सं.अभय
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन सहायक प्राध्यापकों को बर्खास्त किया

16 Apr 2026 | 10:24 PM

शिमला, 16 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में राज्य के सरकारी महाविद्यालयों के तीन सहायक प्राध्यापकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।.

see more..

पंजाब पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के साथ मिलाया हाथ, एआई आधारित अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

16 Apr 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।.

see more..

सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित फाइलों का 15 दिनों में निपटाएंः सैनी

16 Apr 2026 | 10:10 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित सभी फाइलों का अधिकतम 15 दिनों के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए। .

see more..

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्यः ढांडा

16 Apr 2026 | 10:06 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रथम कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।.

see more..

हरियाणा में सैनी ने किया जनगणना 2027 के पहले चरण का शुभारंभ

16 Apr 2026 | 9:56 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। .

see more..