Friday, Apr 17 2026 | Time 05:00 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा कांग्रेस ने सुचित्रा देवी को किया निष्कासित, टिकट के बदले करोड़ों लेने का लगाया था आरोप

चंडीगढ़, 12 मार्च (वार्ता) भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं पर गंभीर आरोप लगाने वाली सुचित्रा देवी को पार्टी ने गुरुवा को निष्कासित कर दिया है। हरियाणा महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष पर्ल चौधरी ने अनुशासनहीनता और पार्टी नेतृत्व पर मिथ्या आरोप लगाने का हवाला देते हुए उनके निष्कासन के आदेश जारी किए हैं।
सुचित्रा देवी ने आरोप लगाया था कि रेवाड़ी जिले की बावल विधानसभा सीट से टिकट दिलाने के नाम पर कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेताओं और उनके सहयोगियों ने उनसे करीब सात करोड़ रुपये लिए, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टिकट नहीं दिया गया। उन्होंने हाल ही में अपने पति गौरव कुमार के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह आरोप सार्वजनिक किए थे।
इस मामले में उनके पति गौरव कुमार ने दिल्ली पुलिस आयुक्त को तीन पन्नों का एक शिकायती पत्र भेजकर संबंधित नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। शिकायत में टिकट दिलाने के नाम पर पैसे लेने का विस्तृत ब्योरा देने के साथ-साथ व्हाट्सएप चैट और अन्य दस्तावेज भी पुलिस को भेजे गए हैं।
हालांकि अभी तक इस मामले में औपचारिक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है, लेकिन सूत्रों के अनुसार पुलिस ने शिकायत की प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है।
दूसरी ओर, सुचित्रा देवी का कहना है कि उन्होंने 19 दिन पहले ही पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। उनका दावा है कि टिकट के लिए पैसे लेने के आरोप पूरी तरह सच हैं और वे इस मामले को कानूनी तौर पर आगे बढ़ाएंगी।
वहीं, हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव को करीब डेढ़ साल बीत चुके हैं और अब इस तरह के आरोप लगाना उनकी विश्वसनीयता पर सवाल खड़े करता है।
सं.अभय
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में तीन सहायक प्राध्यापकों को बर्खास्त किया

16 Apr 2026 | 10:24 PM

शिमला, 16 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने यौन उत्पीड़न के आरोपों में राज्य के सरकारी महाविद्यालयों के तीन सहायक प्राध्यापकों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है।.

see more..

पंजाब पुलिस ने आईआईटी रोपड़ के साथ मिलाया हाथ, एआई आधारित अपराध नियंत्रण को मिलेगी मजबूती

16 Apr 2026 | 10:12 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) पंजाब सरकार ने अपराधियों और गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई को और प्रभावी बनाने के लिए इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी रोपड़ के साथ साझेदारी करके आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित पुलिसिंग सिस्टम लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।.

see more..

सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित फाइलों का 15 दिनों में निपटाएंः सैनी

16 Apr 2026 | 10:10 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सीएफएमएस पोर्टल पर लंबित सभी फाइलों का अधिकतम 15 दिनों के भीतर निपटान सुनिश्चित किया जाए। .

see more..

शिक्षा के अधिकार के तहत निजी विद्यालयों में 25 प्रतिशत आरक्षण अनिवार्यः ढांडा

16 Apr 2026 | 10:06 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(सी) के तहत राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में प्रथम कक्षा और उससे ऊपर की कक्षाओं में वंचित और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित करना अनिवार्य है।.

see more..

हरियाणा में सैनी ने किया जनगणना 2027 के पहले चरण का शुभारंभ

16 Apr 2026 | 9:56 PM

चंडीगढ़, 16 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुवार को जनगणना 2027 के पहले चरण के तहत स्व-गणना प्रक्रिया का शुभारंभ किया। .

see more..