Tuesday, May 12 2026 | Time 08:58 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कर्मचारी न होने परेशान विद्यार्थियों ने किया प्रदर्शन

रोहतक, 08 अप्रैल (वार्ता) महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के सेंटर फॉर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजुकेशन में पिछले एक महीने से क्लर्क न होने से काम बाधित हो रहा है, जिससे परेशान होकर विद्यार्थियों
और शिक्षकों ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन किया है।
एसोसिएशन ऑफ़ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ के नेतृत्व में बुधवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने कुलपति के ओएसडी को ज्ञापन सौंपते हुए जल्द से जल्द स्थायी क्लर्क नियुक्त करने की मांग की।
श्री धनखड़ ने कहा कि विभाग में क्लर्क न होने के कारण परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित हो रहे हैं। परीक्षा नजदीक होने के बावजूद छात्रों को रोल नंबर और अन्य जरूरी दस्तावेज समय पर नहीं मिल पा रहे हैं, जिससे उनका भविष्य संकट में है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रशासनिक लापरवाही का असर शिक्षकों पर भी पड़ रहा है, क्योंकि डॉक्यूमेंटेशन प्रक्रिया ठप होने से उनका वेतन भी रुका हुआ है। विद्यार्थियों ने चेतावनी दी कि यदि अगले दो दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो विश्वविद्यालय परिसर में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
मौके पर पहुंचे ओएसडी ने विद्यार्थियों की समस्याएं सुनते हुए आश्वासन दिया कि दो दिनों के भीतर स्थायी समाधान किया जाएगा। साथ ही, अंतरिम व्यवस्था के तहत तुरंत किसी अन्य क्लर्क की ड्यूटी लगाने की बात
भी कही गयी है, ताकि छात्रों और शिक्षकों के जरूरी कार्य बाधित न हों। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में विद्यार्थी
और शिक्षक मौजूद रहे।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पांच जून तक पूरा हो बधवाना वितरिका की आरसीसी पाइपलाइन का कार्य: श्रुति चौधरी

11 May 2026 | 9:58 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बधवाना वितरिका पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आरडी 66700 पर आरसीसी पाइपलाइन का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाये, ताकि किसानों और आम जनता को समय पर परियोजना का लाभ मिल सके।.

see more..

हरियाणा के छात्र अब सीखेंगे रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी

11 May 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का ‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में पंजीकरण सुनिश्चित करें।.

see more..

विरासत की संभाल ज्ञान सेतु और मनीष तिवारी ने युवाओं के लिए बनाया ‘ज्ञान केंद्र’

11 May 2026 | 9:46 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से मिले धन और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक .

see more..

विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

11 May 2026 | 9:36 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को यहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।.

see more..

मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी है: रंधावा

11 May 2026 | 9:25 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गयी आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की चेतावनियां अब पूरी तरह सही साबित हुई हैं। .

see more..