Tuesday, May 12 2026 | Time 08:42 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


मोहाली फेज-7 में चोरी की कोशिश नाकाम: मोहल्ले ने घेराबंदी कर चोर को दबोचा

मोहाली, 08 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के मोहाली के फेज-7 क्षेत्र में बुधवार को एक बंद पड़ी कोठी में चोरी की कोशिश का मामला सामने आया, जहां सतर्क स्थानीय लोगों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार, फेज-7 में स्थित एक कोठी, जिसके मालिक विदेश में रहते हैं, पिछले कुछ समय से बंद पड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति दीवार फांदकर कोठी के अंदर घुस गया। आसपास के लोगों को जब इस संदिग्ध गतिविधि की भनक लगी तो उन्होंने तुरंत एकजुट होकर चारों ओर से कोठी को घेर लिया।
स्थानीय निवासियों ने बताया कि कोठी का केयरटेकर भी उस समय मौजूद नहीं था। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए पहले घर की निगरानी की और फिर पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से आरोपी को कोठी के अंदर अलमारी (कपबोर्ड) में छिपे हुए हालत में पकड़ लिया गया। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें आरोपी को पकड़ते हुए देखा जा सकता है।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पांच जून तक पूरा हो बधवाना वितरिका की आरसीसी पाइपलाइन का कार्य: श्रुति चौधरी

11 May 2026 | 9:58 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बधवाना वितरिका पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आरडी 66700 पर आरसीसी पाइपलाइन का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाये, ताकि किसानों और आम जनता को समय पर परियोजना का लाभ मिल सके।.

see more..

हरियाणा के छात्र अब सीखेंगे रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी

11 May 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का ‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में पंजीकरण सुनिश्चित करें।.

see more..

विरासत की संभाल ज्ञान सेतु और मनीष तिवारी ने युवाओं के लिए बनाया ‘ज्ञान केंद्र’

11 May 2026 | 9:46 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से मिले धन और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक .

see more..

विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

11 May 2026 | 9:36 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को यहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।.

see more..

मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी है: रंधावा

11 May 2026 | 9:25 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गयी आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की चेतावनियां अब पूरी तरह सही साबित हुई हैं। .

see more..