Tuesday, May 12 2026 | Time 09:01 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पीडीएस सुधारों को मंजूरी, उचित मूल्य की दुकानों में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

चंडीगढ़, 08 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली को मजबूत करने और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है, जिसके तहत उचित मूल्य की दुकानों के लाइसेंस आवंटन में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी दी गयी।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में यह फैसला लिया गया।
मंत्रिमंडल ने ‘हरियाणा लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (लाइसेंसिंग एवं नियंत्रण) संशोधन आदेश, 2026’
को स्वीकृति दी, जो 2022 के मौजूदा आदेश में संशोधन करेगा। नये प्रावधानों का उद्देश्य दुकानों के आवंटन और संचालन में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही बढ़ाना है।
संशोधित नियमों के तहत, लाइसेंस के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10 प्लस 2 और कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान अनिवार्य किया गया है। आवेदकों की आयु 21 से 45 वर्ष के बीच होगी तथा ‘परिवार पहचान पत्र’ और संबंधित क्षेत्र का निवासी होना जरूरी होगा। सरकारी कर्मचारी, मौजूदा लाइसेंस धारक, उनके परिजन और निर्वाचित प्रतिनिधि आवेदन के पात्र नहीं होंगे।
रोस्टर प्रणाली के तहत हर तीसरा लाइसेंस महिलाओं को दिया जाएगा। इसमें एसिड अटैक पीड़ित, स्वयं सहायता समूह, विधवा, तलाकशुदा/एकल महिलाएं और विभिन्न वर्गों की महिलाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
पूरी प्रक्रिया को ‘सरल’ पोर्टल के जरिए ऑनलाइन किया जाएगा, जिससे अधिक पारदर्शिता सुनिश्चित होगी। साथ ही, उपायुक्त के फैसलों के खिलाफ 30 दिनों के भीतर मंडलायुक्त के समक्ष पुनरीक्षण का प्रावधान भी किया गया है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पांच जून तक पूरा हो बधवाना वितरिका की आरसीसी पाइपलाइन का कार्य: श्रुति चौधरी

11 May 2026 | 9:58 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बधवाना वितरिका पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आरडी 66700 पर आरसीसी पाइपलाइन का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाये, ताकि किसानों और आम जनता को समय पर परियोजना का लाभ मिल सके।.

see more..

हरियाणा के छात्र अब सीखेंगे रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी

11 May 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का ‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में पंजीकरण सुनिश्चित करें।.

see more..

विरासत की संभाल ज्ञान सेतु और मनीष तिवारी ने युवाओं के लिए बनाया ‘ज्ञान केंद्र’

11 May 2026 | 9:46 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से मिले धन और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक .

see more..

विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

11 May 2026 | 9:36 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को यहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।.

see more..

मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी है: रंधावा

11 May 2026 | 9:25 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गयी आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की चेतावनियां अब पूरी तरह सही साबित हुई हैं। .

see more..