Wednesday, May 13 2026 | Time 00:44 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


सोनीपत में अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, चार गांवों में तोड़फोड़

सोनीपत, 08 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में सोनीपत जिला प्रशासन ने अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए बुधवार को चार गांवों में व्यापक कार्रवाई की।
इस अभियान के तहत राजस्व भूमि पर विकसित अवैध कॉलोनियों को निशाना बनाया गया, जिससे अवैध शहरी विस्तार पर रोक लगाने का स्पष्ट संदेश दिया गया।
जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई उपायुक्त नेहा सिंह के निर्देशों पर
की गयी है। अभियान का उद्देश्य अवैध निर्माणों को शुरुआती स्तर पर ही रोकना और नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।
प्रवर्तन टीम ने कुराड इब्राहिमपुर गांव में सुखदेव ढाबे के पीछे लगभग छह एकड़ क्षेत्र और मुरथल गांव में करीब 6.5 एकड़ में फैले अवैध निर्माणों को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सीमांकन सड़कें, अस्थायी रास्ते और चारदीवारी जैसी संरचनाएं हटायी गयीं।
इसके अलावा हरसाना कलां और बैयानपुर गांवों में भी तीन अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई की गयी। यहां लगभग 25 डीपीसी (डैम्प प्रूफ कोर्स) संरचनायें, 250 मीटर लंबी चारदीवारी और करीब 800 मीटर कच्ची सड़कों को तोड़ा गया।
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि वे अवैध कॉलोनियों में प्लॉट खरीदने से बचें, क्योंकि इन क्षेत्रों में सड़क, पानी, सीवरेज और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं होतीं। डीटीपी ने यह भी चेतावनी दी
कि अवैध कॉलोनियों के विकास में शामिल लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई
की जाएगी।
सं.श्रवण
वार्ता
More News

विनेश फोगाट मामले में केन्द्रीय खेल मंत्री हस्तक्षेप करें: हुड्डा

12 May 2026 | 10:03 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पहलवान विनेश फोगाट के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। .

see more..

हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर, एजेंसियों में बेहतर समन्वय की जरूरत

12 May 2026 | 9:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।.

see more..

भिवानी माकपा ने नगरपालिका,अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

12 May 2026 | 8:28 PM

भिवानी 12 मई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव मंडल ने राज्य सरकार से नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को भिवानी में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। .

see more..

पंजाब में पंजाबी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: प्रो. ख्याला

12 May 2026 | 7:29 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने मंगलवार को राज्य के सीबीएसई से संबद्ध आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय करार दिया। .

see more..

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए पंजाब सरकार ने बनायी उच्चाधिकार प्राप्त समिति: मान

12 May 2026 | 7:25 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर राज्य लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की नीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित कर दी। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने को सिद्धांततः मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नीति का ढांचा तय समय सीमा में तैयार किया जाये, ताकि प्रशिक्षित, अनुशासित और कुशल युवा पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विका.

see more..