Monday, May 18 2026 | Time 09:11 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


कानून व्यवस्था ध्वस्त, भ्रष्टाचार चरम पर: राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने अटेली और नारनौल दौरे के दौरान प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये।
उन्हाेंने अटेली में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में अपराध और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं और सरकार इन्हें रोकने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में संगठित अपराध का जाल तेजी से फैल रहा है। हाल ही में इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी इस बात का प्रमाण है कि कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। इसके अलावा उन्होंने 590 करोड़ के बैंक घोटाले और यमुनानगर के 42 करोड़ रुपये के धान खरीद घोटाले का जिक्र करते हुए कहा कि किसानों के नाम पर भी भ्रष्टाचार हो रहा है, जो बेहद चिंताजनक है।
श्री सिंह ने महेंद्रगढ़ में सामने आये सरसों बारदाना घोटाले को भी भ्रष्टाचार का उदाहरण बताया और
कहा कि इससे किसानों के अधिकारों के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
इस दौरान जिला अध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया ने जानकारी दी कि 15 अप्रैल को पटिकरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनायी जाएगी, जिसमें श्री सिंह और राज्यसभा सांसद कर्मवीर बौद्ध शामिल होंगे। अमित.श्रवण
वार्ता
More News

कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत

18 May 2026 | 12:46 AM

कांगड़ा, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने रविवार को कहा कि कांगड़ा नगर परिषद चुनाव के नौ वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए और 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ।.

see more..

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदान

18 May 2026 | 12:12 AM

पालमपुर, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.

see more..

इस्तीफा मांगना आसान काम करके दिखाना मुश्किल: अनिल विज

17 May 2026 | 9:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई(वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना आम बात हो गई है जबकि काम करके दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।.

see more..

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरवशाली देश निर्माण में अहम भूमिका: सैनी

17 May 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से भरा रहा है तथा महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं।.

see more..

बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण का कार्य जल्द होगा शुरू: विज

17 May 2026 | 7:44 PM

अम्बाला 17मई (वार्ता ) हरियाणा के अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर परियोजना के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। .

see more..