Sunday, May 10 2026 | Time 02:13 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


महात्मा ज्योतिबा फुले नैतिक साहस के प्रतीक:अरविंद शर्मा

चंडीगढ़/गोहाना, 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्मचिंतन और समाज कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।
गोहाना स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले चौक पर शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने अपने विचारों और आंदोलनों के माध्यम से समाज में जागरूकता पैदा की। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उनके बताये मार्ग पर चलते हुए महिला सशक्तिकरण और शिक्षा को बढ़ावा दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि साधारण परिवार में जन्म लेने के बावजूद महात्मा फुले ने कठिनाइयों का सामना करते हुए शिक्षा और समाज सेवा के क्षेत्र में मिसाल कायम की। उनका जीवन संदेश देता है कि निरंतर प्रयास और ज्ञान
के माध्यम से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।
मंत्री ने कहा कि महात्मा फुले का मानना था कि ज्ञान सभी के लिए है और उन्होंने उस समय लड़कियों और वंचित वर्गों के लिए शिक्षा के द्वार खोले, जब समाज का बड़ा हिस्सा इससे वंचित था।
उन्होंने कहा कि आज राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जरिए युवाओं को सीखने, प्रश्न पूछने और नवाचार के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस अवसर पर मंत्री ने फुले चौक के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा भी की।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

09 May 2026 | 8:51 PM

सोनीपत 09 मई (वार्ता) हरियाणा की सोनीपत पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय साइबर धोखाधड़ी नेटवर्क का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। .

see more..

इंदौर मॉडल से प्रभावित हुए विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण

09 May 2026 | 8:36 PM

चंडीगढ़ 09 मई (वार्ता) हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इंदौर में नगर निगम की व्यवस्थाओं और स्वच्छता मॉडल का अवलोकन किया। उन्होंने अटल परिषद सदन का निरीक्षण कर विधान सभा की तर्ज पर संचालित निगम सदन की कार्यप्रणाली को सराहा। इससे पहले उन्होंने उज्जैन में महाकाल के दर्शन भी किए।.

see more..

चंडीगढ़ सेक्टर-51 में कांग्रेस का जनसंवाद, मनीष तिवारी ने फिर उठाया चंडीगढ़ मेट्रो का मुद्दा

09 May 2026 | 8:33 PM

चंडीगढ़ 09 मई (वार्ता) चंडीगढ़ के सेक्टर-51 स्थित अजंता सोसाइटी में शनिवार को चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी और चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच ऐस लकी ने स्थानीय लोगों के साथ जनसंवाद किया। इस दौरान विभिन्न सोसाइटियों के निवासियों ने क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी और अन्य समस्याएं नेताओं के सामने रखीं।.

see more..

पंजाबियों से बंगाल की राह पर चलने की अपील: चुघ

09 May 2026 | 7:52 PM

चंडीगढ़, 09 मई ( वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ ने पंजाबियों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार बंगाल की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया है, उसी तरह पंजाब के लोगों को भी भाजपा को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाना चाहिए, ताकि सीमावर्ती राज्य को राष्ट्रविरोधी ताकतों से बचाया जा सके। .

see more..

आकाशवाणी के 90 वर्ष पूरे होने पर जालंधर में वॉकाथॉन आयोजित

09 May 2026 | 7:46 PM

जालंधर, 09 मई ( वार्ता) आकाशवाणी की स्थापना के 90 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय लोक प्रसारक के जालंधर केंद्र द्वारा शनिवार को वॉकाथॉन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सैकड़ों श्रोताओं, स्टाफ सदस्यों, एंकरों और प्रस्तुतकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। .

see more..