Monday, May 18 2026 | Time 09:32 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


स्कूल से लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला हालत गंभीर

सिरसा 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जहां स्कूल से घर लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने करीब पांच मिनट तक बच्चे को बुरी तरह नोचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया जा रहा है कि राजकीय प्राथमिक स्कूल से छुट्टी के बाद रामलाल का पुत्र कर्ण घर लौट रहा था, तभी अचानक कुत्तों ने उस पर हमला बोल दिया। बच्चे के शरीर के कई हिस्सों हाथ पैर, मुंह गर्दन सीना और सिर
पर गहरे जख्म आये हैं। राहगीरों ने शोर सुनकर मौके पर पहुंचकर किसी तरह बच्चे को कुत्तों से छुड़ाया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और बच्चे को तुरंत सिरसा के सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
गांव के सरपंच रविल सिंवर ने बताया कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक बना हुआ है। स्कूल के पास हड्डा रोड़ी होने के कारण 40-50 कुत्तों का झुंड रहता है जो पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है। उन्होंने प्रशासन से कुत्तों को पकड़कर समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

18 May 2026 | 1:02 AM

धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने रविवार को कहा कि उपमंडल के सुरदी स्थित ओम प्रोजेक्ट के पास एक वाहन से 5.59 ग्राम हेरोइन (जिसे आमतौर पर "चिट्टा" के नाम से जाना जाता है) बरामद करने के बाद पंजाब के दो निवासियों सहित तीन लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत

18 May 2026 | 12:46 AM

कांगड़ा, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने रविवार को कहा कि कांगड़ा नगर परिषद चुनाव के नौ वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए और 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ।.

see more..

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदान

18 May 2026 | 12:12 AM

पालमपुर, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.

see more..

इस्तीफा मांगना आसान काम करके दिखाना मुश्किल: अनिल विज

17 May 2026 | 9:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई(वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना आम बात हो गई है जबकि काम करके दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।.

see more..

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरवशाली देश निर्माण में अहम भूमिका: सैनी

17 May 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से भरा रहा है तथा महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं।.

see more..