Monday, May 18 2026 | Time 08:37 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


जिम मालिक पर हमला, हालत गंभीर

सोनीपत, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार देर रात एक जिम मालिक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिम मालिक प्रमोद गोहाना रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने जिम से मोटरसाइकिल पर घर लौट रहे थे। इसी दौरान कार में सवार चार युवकों ने उन्हें निशाना बनाया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावरों ने पहले जानबूझकर उनकी बाइक को टक्कर मारी और गिराने के बाद धारदार हथियारों से कई वार किये।
हमले के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया।
स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रमोद अनाज मंडी क्षेत्र में जिम संचालित करते हैं। पुलिस के अनुसार मामला दर्ज कर लिया गया है और हमले के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत

18 May 2026 | 12:46 AM

कांगड़ा, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने रविवार को कहा कि कांगड़ा नगर परिषद चुनाव के नौ वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए और 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ।.

see more..

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदान

18 May 2026 | 12:12 AM

पालमपुर, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.

see more..

इस्तीफा मांगना आसान काम करके दिखाना मुश्किल: अनिल विज

17 May 2026 | 9:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई(वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना आम बात हो गई है जबकि काम करके दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।.

see more..

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरवशाली देश निर्माण में अहम भूमिका: सैनी

17 May 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से भरा रहा है तथा महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं।.

see more..

बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण का कार्य जल्द होगा शुरू: विज

17 May 2026 | 7:44 PM

अम्बाला 17मई (वार्ता ) हरियाणा के अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर परियोजना के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। .

see more..