Monday, May 18 2026 | Time 09:40 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


नेशनल हाईवे जाम किसानों और पुलिस में धक्का-मुक्की तय समय तक जारी रहा धरना

सिरसा 11 अप्रैल ( वार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के आह्वान पर गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर
के कागजात अनिवार्य करने के विरोध में किसानों ने शनिवार को पूर्वाह्न 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग जाम किया। सिरसा के भावदीन टोल प्लाजा पर सैकड़ों किसान एकत्र होकर शांतिपूर्ण धरने पर बैठे रहे।
किसान नेता डॉ. सुखदेव सिंह जम्मू ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान किसान गुरुद्वारा चिल्ला साहिब से आए लंगर का प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी बीच पुलिस अधीक्षक दीपक सहारण भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जाम खुलवाने के निर्देश दिये। किसानों ने प्रशासन से कुछ समय देने की मांग की, लेकिन पुलिस ने सख्ती दिखाई, जिससे दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गयी।
किसान हालांकि अपने रुख पर अड़े रहे और अंततः प्रशासन को पीछे हटना पड़ा। इसके बाद धरना निर्धारित समय तक शांतिपूर्वक जारी रहा। प्रदर्शन में अखिल भारतीय किसान सभा, बीकेयू एकता उगराहा, बीकेयू टिकैत समेत कई किसान संगठनों के नेता मौजूद रहे और सरकार के फैसले का विरोध किया।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में हेरोइन के साथ तीन गिरफ्तार

18 May 2026 | 1:02 AM

धर्मशाला, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर में पुलिस ने रविवार को कहा कि उपमंडल के सुरदी स्थित ओम प्रोजेक्ट के पास एक वाहन से 5.59 ग्राम हेरोइन (जिसे आमतौर पर "चिट्टा" के नाम से जाना जाता है) बरामद करने के बाद पंजाब के दो निवासियों सहित तीन लोगों को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।.

see more..

कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत

18 May 2026 | 12:46 AM

कांगड़ा, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने रविवार को कहा कि कांगड़ा नगर परिषद चुनाव के नौ वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए और 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ।.

see more..

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदान

18 May 2026 | 12:12 AM

पालमपुर, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.

see more..

इस्तीफा मांगना आसान काम करके दिखाना मुश्किल: अनिल विज

17 May 2026 | 9:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई(वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना आम बात हो गई है जबकि काम करके दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।.

see more..

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरवशाली देश निर्माण में अहम भूमिका: सैनी

17 May 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से भरा रहा है तथा महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं।.

see more..