Monday, May 18 2026 | Time 08:39 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल प्रदेश में शासन, खेल और सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार

शिमला, 12 अप्रैल (वार्ता) हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्टेट लेवल अवॉर्ड्स-2026 के विजेताओं की घोषणा की है जिनमें सिविल सेवा पुरस्कार, प्रेरणा स्रोत सम्मान और हिमाचल गौरव पुरस्कार शामिल हैं।
सिविल सेवा पुरस्कार के तहत संगठन श्रेणी में मंडी जिला प्रशासन (उपायुक्त कार्यालय के अंतर्गत) और शिमला स्थित डिजिटल टेक्नोलॉजी एवं गवर्नेंस विभाग को उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कार्य और सुशासन पहलों के लिए चुना गया है।
व्यक्तिगत श्रेणी में मंडी जिले के बल्ह की उपमंडल दंडाधिकारी समृतिका नेगी को उनकी उल्लेखनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा। प्रेरणा स्रोत सम्मान के तहत व्यक्तिगत श्रेणी में शिमला की सुश्री चारु शर्मा और किन्नौर जिले की सुश्री कुमारी छोंजिन आंग्मो को चुना गया है।
समूह श्रेणी में हिमाचल प्रदेश से संबंधित भारतीय महिला कबड्डी टीम की खिलाड़ियों को देश का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया जाएगा। इनमें सुश्री ऋतु नेगी, सुश्री साक्षी शर्मा, सुश्री पुष्पा, सुश्री भावना देवी और सुश्री चंपा ठाकुर शामिल हैं, जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।
प्रतिष्ठित हिमाचल गौरव पुरस्कार के लिए चार प्रमुख हस्तियों का चयन किया गया है। इनमें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित श्री प्रेम लाल गौतम (बिलासपुर), डॉ. ओ. पी. शर्मा (हमीरपुर), डॉ. बृज शर्मा (एआईएमएसएस चामियाना, शिमला के प्राचार्य) और सुश्री स्नेह लता (बिलासपुर) शामिल हैं।
इन सभी को अपने-अपने क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान और राज्य का गौरव बढ़ाने के लिए सम्मानित किया जा रहा है।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य लोक सेवा, सामाजिक कार्य, खेल और अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्टता को पहचान देना और लोगों को राज्य के विकास में योगदान के लिए प्रेरित करना है।
सभी पुरस्कार विजेताओं को 15 अप्रैल को किन्नौर जिले के रिकांग पियो में आयोजित राज्य स्तरीय हिमाचल दिवस समारोह में औपचारिक रूप से सम्मानित किया जाएगा।
प्रदीप, मधुकांत
वार्ता
More News

कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत

18 May 2026 | 12:46 AM

कांगड़ा, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा नगर परिषद चुनाव में रिटर्निंग ऑफिसर और एसडीएम कांगड़ा ईशांत जसवाल ने रविवार को कहा कि कांगड़ा नगर परिषद चुनाव के नौ वार्डों में कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने शानदार जीत हासिल की। चुनाव सफलतापूर्वक संपन्न हुए और 75.47 प्रतिशत मतदान हुआ।.

see more..

हिमाचल के पालमपुर नगर निगम चुनाव में 68.97 प्रतिशत मतदान

18 May 2026 | 12:12 AM

पालमपुर, 17 मई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के पालमपुर नगर निगम के आम चुनाव के लिए मतदान रविवार को शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हुआ, जिसमें कुल 68.97 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।.

see more..

इस्तीफा मांगना आसान काम करके दिखाना मुश्किल: अनिल विज

17 May 2026 | 9:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई(वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नीट पेपर लीक मामले को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर रविवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आजकल बिना सोचे-समझे इस्तीफा मांगना आम बात हो गई है जबकि काम करके दिखाना ज्यादा महत्वपूर्ण है।.

see more..

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरवशाली देश निर्माण में अहम भूमिका: सैनी

17 May 2026 | 8:16 PM

चंडीगढ़, 17 मई (वार्ता ) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव और गरिमा से भरा रहा है तथा महाराजा अग्रसेन की शिक्षाएं आज भी समाज को नई दिशा देने वाली हैं।.

see more..

बैंक स्क्वेयर के द्वितीय चरण का कार्य जल्द होगा शुरू: विज

17 May 2026 | 7:44 PM

अम्बाला 17मई (वार्ता ) हरियाणा के अम्बाला छावनी में बैंक स्क्वेयर परियोजना के दूसरे चरण का कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। .

see more..