Tuesday, May 12 2026 | Time 08:47 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर राज्यव्यापी अभियान, 10 से 20 अप्रैल तक कार्यक्रम

चंडीगढ़, 13 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर 10 से 20 अप्रैल तक राज्यव्यापी जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने इसकी तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को समन्वित और प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये।
अभियान के तहत महिलाओं में जागरूकता बढ़ाने और जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें प्रेस कॉन्फ्रेंस, टाउन हॉल मीटिंग, महिला सम्मेलन, पदयात्राएं, साइकिल और स्कूटी रैलियां और सांस्कृतिक गतिविधियां शामिल हैं। बारह से 15 अप्रैल तक टाउन हॉल और 11 से 16 अप्रैल के बीच महिला सम्मेलन आयोजित होंगे, जबकि 15-16 अप्रैल को प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।
तेरह से 16 अप्रैल के बीच महिलाओं की भागीदारी से बाइक और स्कूटी रैलियां भी आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नुक्कड़ नाटक, लोक कार्यक्रम और ‘नारी शक्ति दीवार’ जैसी पहल के माध्यम से जमीनी स्तर पर जागरूकता बढ़ायी जाएगी।
अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए सोशल मीडिया, वीडियो, पॉडकास्ट और लेखों का भी उपयोग किया जाएगा। बैठक में यह भी बताया गया कि स्थानीय निकाय अधिनियम के समर्थन में प्रस्ताव पारित कर उच्च अधिकारियों को भेजे जाएंगे।
बैठक में कई वरिष्ठ अधिकारी और महिला आयोग से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

पांच जून तक पूरा हो बधवाना वितरिका की आरसीसी पाइपलाइन का कार्य: श्रुति चौधरी

11 May 2026 | 9:58 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बधवाना वितरिका पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आरडी 66700 पर आरसीसी पाइपलाइन का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाये, ताकि किसानों और आम जनता को समय पर परियोजना का लाभ मिल सके।.

see more..

हरियाणा के छात्र अब सीखेंगे रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी

11 May 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का ‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में पंजीकरण सुनिश्चित करें।.

see more..

विरासत की संभाल ज्ञान सेतु और मनीष तिवारी ने युवाओं के लिए बनाया ‘ज्ञान केंद्र’

11 May 2026 | 9:46 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से मिले धन और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक .

see more..

विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

11 May 2026 | 9:36 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को यहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।.

see more..

मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी है: रंधावा

11 May 2026 | 9:25 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गयी आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की चेतावनियां अब पूरी तरह सही साबित हुई हैं। .

see more..