Wednesday, May 13 2026 | Time 00:06 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


पंजाब विधानसभा ने प्रतिष्ठित हस्तियों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंडीगढ़, 13 अप्रैल (वार्ता) पंजाब विधानसभा ने सोमवार को अपने विशेष सत्र के दौरान शोक प्रस्ताव के माध्यम से उन प्रतिष्ठित हस्तियों और नागरिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की, जिनका हाल ही में निधन हो गया है। सदन ने पूर्व मंत्री लाल सिंह के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उनकी समर्पित जनसेवा और पंजाब के विकास में उनके महत्वपूर्ण योगदान को याद किया गया। सदन ने उनके लंबे और शानदार राजनीतिक करियर तथा जन कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।
विधानसभा ने उन श्रद्धालुओं के प्रति भी गहरी संवेदना व्यक्त की, जिन्होंने पंजाब से तीर्थयात्रा के दौरान दुखद सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाई। ये घटनाएं उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन और हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में हुईं, जब श्रद्धालु माता चिंतपूर्णी और माता ज्वालामुखी के दर्शन के लिए जा रहे थे। सदन ने शोक संतप्त परिवारों के साथ हार्दिक सहानुभूति व्यक्त की और दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। सदस्यों ने भविष्य में ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं को रोकने के लिए धार्मिक स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की आवश्यकता पर जोर दिया। सदन ने जलियांवाला बाग हत्याकांड के शहीदों को भी नमन किया और उनके सर्वोच्च बलिदान को श्रद्धांजलि दी।
इसके अतिरिक्त, प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले को भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। सदस्यों ने कहा कि उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी। ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

विनेश फोगाट मामले में केन्द्रीय खेल मंत्री हस्तक्षेप करें: हुड्डा

12 May 2026 | 10:03 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पूर्व मुख्यमंत्री एवं विपक्ष के नेता भूपिंदर सिंह हूडा ने पहलवान विनेश फोगाट के मामले में केंद्रीय खेल मंत्री से तुरंत हस्तक्षेप की मांग की है। .

see more..

हरियाणा में आपदा प्रबंधन को मजबूत करने पर जोर, एजेंसियों में बेहतर समन्वय की जरूरत

12 May 2026 | 9:24 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) हरियाणा आपदा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को आयोजित बैठक में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के संसाधनों के बेहतर उपयोग पर बल दिया गया। बैठक में अधिकारियों ने समय पर चेतावनी प्रणाली को मजबूत करने और विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल सुनिश्चित करने की आवश्यकता बताई।.

see more..

भिवानी माकपा ने नगरपालिका,अग्निशमन कर्मचारियों के आंदोलन का किया समर्थन

12 May 2026 | 8:28 PM

भिवानी 12 मई (वार्ता) हरियाणा के भिवानी में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला सचिव मंडल ने राज्य सरकार से नगरपालिका और अग्निशमन विभाग के हड़ताली कर्मचारियों की मांगों पर तुरंत बातचीत कर समाधान निकालने की मांग की है। पार्टी के जिला सचिव ओमप्रकाश ने मंगलवार को भिवानी में आंदोलनरत कर्मचारियों के बीच पहुंचकर अपना समर्थन व्यक्त किया। .

see more..

पंजाब में पंजाबी की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: प्रो. ख्याला

12 May 2026 | 7:29 PM

अमृतसर, 12 मई (वार्ता) पंजाब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रवक्ता प्रो सरचांद सिंह ख्याला ने मंगलवार को राज्य के सीबीएसई से संबद्ध आर्मी पब्लिक स्कूलों में पंजाबी भाषा की अनदेखी को गंभीर चिंता का विषय करार दिया। .

see more..

अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने के लिए पंजाब सरकार ने बनायी उच्चाधिकार प्राप्त समिति: मान

12 May 2026 | 7:25 PM

चंडीगढ़, 12 मई (वार्ता) पंजाब सरकार ने अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर राज्य लौटने वाले अग्निवीरों के पुनर्वास के लिए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने मंगलवार को अग्निवीरों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण देने की नीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की उच्चाधिकार प्राप्त समिति गठित कर दी। चंडीगढ़ में मंगलवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को आरक्षण देने को सिद्धांततः मंजूरी दी। उन्होंने कहा कि नीति का ढांचा तय समय सीमा में तैयार किया जाये, ताकि प्रशिक्षित, अनुशासित और कुशल युवा पंजाब के सामाजिक एवं आर्थिक विका.

see more..