Tuesday, May 12 2026 | Time 09:07 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


लॉरेंस ऑफ पंजाब’ सीरीज पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाय: रंधावा

चंडीगढ़, 21 अप्रैल (वार्ता) पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं गुरदासपुर से सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने प्रस्तावित टीवी सीरीज ‘लॉरेंस ऑफ पंजाब’ पर कड़ी आपत्ति जताते हुए इसके प्रसारण पर तुरंत प्रतिबंध
लगाने की मांग की है।
उन्होंने कहा कि यह सीरीज युवाओं के लिए खतरनाक है और समाज में गलत संदेश फैलाती है।
श्री रंधावा ने कहा कि इस तरह की सामग्री न केवल ‘गन कल्चर’ को बढ़ावा देती है, बल्कि अपराध और गैंगस्टरवाद का महिमामंडन भी करती है। उन्होंने चेतावनी दी कि इससे युवाओं को गलत दिशा मिल सकती है, जबकि पहले ही गैंगस्टर संस्कृति ने कानून-व्यवस्था को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि पंजाब गुरुओं, संतों और शहीदों की पवित्र धरती है और इसे किसी अपराधी के नाम से जोड़ना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
उन्होंने कहा, “ जिस व्यक्ति का इतिहास हिंसा, अपराध और निर्दोष लोगों की हत्या से जुड़ा हो, उसका किसी भी रूप में महिमामंडन नहीं होना चाहिए।"
श्री रंधावा ने केंद्र और राज्य सरकार से मांग की कि इस सीरीज के प्रसारण को तुरंत रोका जाये। उन्होंने कहा कि मनोरंजन के नाम पर समाज में जहर फैलाने की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म ‘उड़ता पंजाब’ ने पहले ही पंजाब की छवि को नुकसान पहुंचाया था और राज्य अब तक उससे उबरने की कोशिश कर रहा है। इस तरह की सामग्री पंजाब की समृद्ध विरासत पर बड़ा आघात है।
उन्होंने चेतावनी दी कि जरूरत पड़ने पर इस मुद्दे को संसद में उठाया जाएगा और पंजाब की छवि तथा युवाओं के भविष्य की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा भी खटखटाया जाएगा।
ठाकुर.श्रवण
वार्ता
More News

पांच जून तक पूरा हो बधवाना वितरिका की आरसीसी पाइपलाइन का कार्य: श्रुति चौधरी

11 May 2026 | 9:58 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा की सिंचाई एवं जल संसाधन मंत्री श्रुति चौधरी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि बधवाना वितरिका पुनर्निर्माण परियोजना के तहत आरडी 66700 पर आरसीसी पाइपलाइन का कार्य हर हाल में 15 जून तक पूरा किया जाये, ताकि किसानों और आम जनता को समय पर परियोजना का लाभ मिल सके।.

see more..

हरियाणा के छात्र अब सीखेंगे रॉकेट विज्ञान और ड्रोन टेक्नोलॉजी

11 May 2026 | 9:51 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) हरियाणा सरकार ने युवाओं को अंतरिक्ष विज्ञान और उभरती तकनीकों से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया है। राज्य सरकार ने विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों को निर्देश दिये हैं कि वे छात्रों और शिक्षकों का ‘इंडिया स्पेस लैब-समर इंटर्नशिप एवं टेक्निकल ट्रेनिंग प्रोग्राम-2026’ में पंजीकरण सुनिश्चित करें।.

see more..

विरासत की संभाल ज्ञान सेतु और मनीष तिवारी ने युवाओं के लिए बनाया ‘ज्ञान केंद्र’

11 May 2026 | 9:46 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के सांसद कोटे से मिले धन और ‘ज्ञान सेतु’ थिंक टैंक .

see more..

विष्णुदेव साय ने प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से की आत्मीय चर्चा

11 May 2026 | 9:36 PM

रायपुर, 11 मई (वार्ता) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को यहां कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं दीं।.

see more..

मोदी ने देश की आर्थिक स्थिति बदहाल कर दी है: रंधावा

11 May 2026 | 9:25 PM

चंडीगढ़, 11 मई (वार्ता) वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश की मौजूदा आर्थिक स्थिति को लेकर तीखा हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पहले दी गयी आर्थिक संकट, बढ़ती बेरोजगारी और महंगाई की चेतावनियां अब पूरी तरह सही साबित हुई हैं। .

see more..