Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:36 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


जनता ने काम करने वाली पार्टी भाजपा को चुना-अनिल विज

चंडीगढ़, 04 मई (वार्ता) हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता ने सभी दलों को परख लिया है और काम करने वाली पार्टी के रूप में केवल भाजपा को चुना है।
उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि अन्य पार्टियां पारिवारिक राजनीति या सत्ता हासिल करने तक सीमित हैं।
उन्होंने कहा कि भाजपा लगातार विभिन्न राज्यों में जीत दर्ज कर रही है और आगे भी जहां-जहां चुनाव होंगे, वहां पार्टी विजय हासिल करेगी। श्री विज ने भाजपा को विचारधारा, राष्ट्रवाद और विकास की राजनीति करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि इसी कारण जनता का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।
उन्होंने पंजाब के आगामी चुनावों को लेकर दावा किया कि राज्य में भी भाजपा की सरकार बनेगी और ''कमल'' खिलेगा।
इस मौके पर अंबाला छावनी स्थित भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर भांगड़ा किया गया, लड्डू बांटे गए और आतिशबाजी कर खुशी जताई गई। कार्यक्रम में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अमित , जांगिड़
वार्ता
More News

पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग : जत्थेदार गड़गज्ज

17 Jun 2026 | 11:21 PM

अमृतसर, 17 जून (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब के सेवादार सिख दंपति श्री जगन्नाथ और बीबी आसमा वंती की गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा की है।.

see more..

सैनी ने भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की

17 Jun 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी जिले के सिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।.

see more..

हरियाणा में बागवानी क्रांति को मिलेगी नई गति, झज्जर को 75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

17 Jun 2026 | 10:07 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को झज्जर जिले के राय्या और मुनीमपुर में बागवानी क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि हरियाणा बागवानी विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। .

see more..

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया

17 Jun 2026 | 9:19 PM

चंडीगढ़ 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पकृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। .

see more..

मुख्यमंत्री सैनी ने प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया

17 Jun 2026 | 9:11 PM

चंडीगढ़ 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पकृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। .

see more..