Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:28 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


डेंगू मरीजों को मुफ्त सिंगल डोनर प्लेटलेट्स, रक्तदान में हरियाणा अग्रणी: सैनी

चंडीगढ़/ कुरुक्षेत्र 05 मई (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा है कि राज्य उत्तरी भारत का पहला प्रदेश बन गया है, जहां सरकारी अस्पतालों में डेंगू मरीजों को मुफ्त सिंगल डोनर प्लेटलेट्स की सुविधा दी जा रही है। इसके साथ ही मरीजों को 11,000 रुपये तक का पुनर्भुगतान भी प्रदान किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री लाडवा में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर के जन्मदिन पर मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान शिविर का उद्घाटन किया और रक्तदाताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने बताया कि राज्य में 154 रक्त केंद्र कार्यरत हैं और पिछले वर्ष 3.3 लाख यूनिट के लक्ष्य के मुकाबले 4.5 लाख यूनिट से अधिक रक्त संग्रह किया गया। हरियाणा को लगातार दूसरे वर्ष सर्वाधिक रक्तदान के लिए केंद्र सरकार से सम्मान भी मिला है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्तदान मानवता की सर्वोच्च सेवा है और इससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं, सर्जरी, कैंसर, थैलेसीमिया और अन्य बीमारियों के मरीजों के लिए रक्त की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में समाज के सहयोग से ही इस आवश्यकता को पूरा किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि 18 से 65 वर्ष के स्वस्थ व्यक्ति सुरक्षित रूप से रक्तदान कर सकते हैं और इससे शरीर पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं के आधुनिकीकरण और रक्त बैंक सेवाओं को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से नियमित रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की, ताकि एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज का निर्माण हो सके।
अमित.श्रवण
वार्ता
More News

हरियाणा : अवैध हथियार तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 58 आरोपी गिरफ्तार

18 Jun 2026 | 12:09 AM

सोनीपत, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत में पुलिस ने एक से 15 जून तक चलाये गये विशेष अभियान के दौरान अवैध हथियारों की तस्करी एवं कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 58 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान 47 मामले दर्ज किये गये तथा आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में अवैध हथियार और कारतूस बरामद किये गये।.

see more..

पाकिस्तान में सिख दंपति की हत्या की कड़ी निंदा, दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग : जत्थेदार गड़गज्ज

17 Jun 2026 | 11:21 PM

अमृतसर, 17 जून (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मर्दान क्षेत्र में गुरुद्वारा साहिब के सेवादार सिख दंपति श्री जगन्नाथ और बीबी आसमा वंती की गोली मारकर की गई हत्या की कड़ी निंदा की है।.

see more..

सैनी ने भिवानी जिले के लोहारू विधानसभा क्षेत्र में कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की

17 Jun 2026 | 10:18 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को भिवानी जिले के सिवानी में आयोजित खादी रोजगार उत्सव कार्यक्रम के दौरान लोहारू विधानसभा क्षेत्र के लिए कई विकास परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं, सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़क नेटवर्क को मजबूत किया जाएगा।.

see more..

हरियाणा में बागवानी क्रांति को मिलेगी नई गति, झज्जर को 75 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात

17 Jun 2026 | 10:07 PM

चंडीगढ़, 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को झज्जर जिले के राय्या और मुनीमपुर में बागवानी क्षेत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करते हुए कहा कि हरियाणा बागवानी विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो चुका है। .

see more..

मुख्यमंत्री ने प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार से सम्मानित किया

17 Jun 2026 | 9:19 PM

चंडीगढ़ 17 जून (वार्ता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने झज्जर जिले के मुनीमपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पकृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगतिशील किसानों को पुष्प रत्न और पुष्प सम्मान पुरस्कार प्रदान किए। .

see more..